विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विक्रम महाजन के स्वास्थ्य लाभ के लिए क्षत्रीय महासभा ने किया हवन

By Edited By:
Published: Wed, 12 Aug 2015 12:47 AM (IST)

संवाद सूत्र, जसूर : पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम महाजन के स्वास्थ्य के लिए क्षेत्रीय महासभा जसूर ने

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, जसूर : पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम महाजन के स्वास्थ्य के लिए क्षेत्रीय महासभा जसूर ने हवन यज्ञ करवाया। महाजन कुछ दिन से अस्वस्थ हैं। इससे पूर्व वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा सवा लाख महामृत्युंजय का जाप भी करवाया गया। विक्रम महाजन 1980 में केंद्र में काग्रेस सरकार में बतौर ऊर्जा मंत्री बखूबी कार्य कर चुके हैं और प्रदेश को उनके कार्यकाल में विद्युत एवं ऊर्जा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को आज भी याद किया जाता है। इस मौके पर सभा के प्रधान सेवानिवृत्त कर्नल एसएस पठानिया, पूर्व परिवहन मंत्री केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक रणजीत बक्शी, प्रदेश काग्रेस सचिव मनोज पठानिया, कर्नल एनएस पठानिया, देवराज, आजाद सिंह, प्रीतम सिंह चिब, रणधीर सिंह सहित सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।