Move to Jagran APP

Hamirpur News: 'कांग्रेस झूठे दावों के दम पर चुनाव जीतने का देख रही सपना', सुक्‍खू सरकार पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर

Hamirpur News हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अनुराग ठाकुर ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। ठाकुर ने कहा कांग्रेस वाले आज झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा आएगी तो आरक्षण और संविधान खत्म कर देगी। लेकिन देश की जनता जानती है कि आपातकाल किसने लगाया था। देश के संविधान को 62 बार किसने बदला था।अनुराग ने कहा कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सांप्रदायिक राजनीति करते हैं।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Published: Sun, 05 May 2024 11:35 AM (IST)Updated: Sun, 05 May 2024 11:35 AM (IST)
सुक्‍खू सरकार पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा आज पूरा देश देख रहा है कि कैसे हार के डर से कांग्रेस झूठे दावों और फेक वीडियो का सहारा लेकर चुनाव जीतने के सपने देख रही है। कांग्रेस ग्राउंड से पूरी तरह कट चुकी है और इनके पास वास्तविक मुद्दों की कमी है। इनके चेहरे भी फेक हैं, जो फेक न्यूज फैलाते हैं। यह कांग्रेस की स्तरविहीन राजनीति की पराकाष्ठा है।

हमीरपुर में चुनाव प्रचार करने गए अनुराग

अनुराग ठाकुर ने यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कही। ठाकुर ने कहा कांग्रेस वाले आज झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा आएगी तो आरक्षण और संविधान खत्म कर देगी। लेकिन देश की जनता जानती है कि आपातकाल किसने लगाया था। देश के संविधान को 62 बार किसने बदला था। एसटी, एससी और ओबीसी का हक छीनकर मुसलमानों को किसने दिया।

यह भी पढ़ें: Hamirpur News: 'कांग्रेस ने डेढ़ साल में नहीं किया हिमाचल का विकास...', राजीव बिंदल ने सुक्‍खू सरकार पर लगाए आरोप

अनुराग ने कहा कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सांप्रदायिक राजनीति करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि सड़क से लेकर संसद तक नेता जो मन में आता है वह बोलते हैं और फिर बाद में मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हैं।

कांग्रेस सरकार ने हजारों एकड़ भूमि विदेशी ताकतों को दे दी

अनुराग ने कहा हमें कांग्रेस जैसी पार्टी जिसने अपने 60 वर्ष के शासनकाल में भारत की हजारों एकड़ भूमि विदेशी ताकतों को दे दी, उससे ज्ञान नहीं चाहिए। इनके समय में पाक अधिकृत कश्मीर बना, इन्होंने कच्चातीव द्वीप श्रीलंका को दे दिया और ये हमें ज्ञान देने चले हैं। पीएम मोदी ने 10 वर्षों में सेना को सशक्त किया है।

संपत्ति मामले में खरगे और राहुल चुप

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेशी ताकतों का हाथ स्पष्ट तौर पर दिखता है। हद तो तब हो गई, जब उनकी काली नजर आपकी संपत्ति जिस पर आपकी संतान का हक है, उस पर पड़ गई। सात दिन से अधिक हो गए पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का इस पर कोई भी स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम, जनता देगी जवाब', सीएम सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष पर बोला हमला

डरो मत का नारा देने वाले राहुल गांधी अमेठी से भाग गए

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा अब तक अपनी यात्रा में डरो मत का नारा देने वाले राहुल गांधी पहले अमेठी से डर कर भाग गए और अब वायनाड में आतंकवादी सोच रखने वाले पीएफआइ और एसडीपीआइ का समर्थन लेने के बाद भी हार का डर सता रहा है तो फिर भाग कर रायबरेली आ गए हैं। लेकिन अमेठी नहीं गए। अब तो लोग बोल रहे हैं राहुल भागो मत। रायबरेली से भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.