विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर विवाद नेहरू की देन : शांता

By Edited By:
Published: Mon, 16 Dec 2013 03:22 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2013 03:23 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद शांता कुमार ने कहा कि कश्मीर का विवाद देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की देन है। आजादी के बाद पाकिस्तान सेना ने हमला कर दिया और इसके जवाब में जब भारतीय सेना ने आक्रमण किया तो पूरे कश्मीर को जीतने से पहले ही भारत सरकार ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी। उस वक्त सेना को रोका र होता तो आज कश्मीर विवाद नहीं होता।

देश की 562 रियासतों को जोड़कर सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया था। उसी नक्शे कदम पर रन फॉर यूनिटी की दौड़ पूरे देश में लगाई जा रही है और फिर से देश को एक सूत्र में बाधा जा रहा है। भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को कहा था कि सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा नर्मदा नदी के किनाले लगेगी। इस ड्रीम को पूरा करने के लिए सभी एकजुट हैं और एकजुटता के साथ इस रन फार यूनिटी एकता दौड़ मैराथन में भाग ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने संगम पार्क धर्मशाला में इस मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना किया। मैराथन के संयोजक किशन कपूर ने कहा कि कांग्रेस ने देश को तोड़ने का प्रयास किया है। नरेंद्र मोदी देश को जोड़ने के लिए रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन करवा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री विपिन परमार ने कहा कि अब देश में मोदी के नाम की लहर चली हुई है और देश में एकता दौड़ के तहत पूरे देश को इकट्ठा किया जा रहा है। पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा ने कहा कि मैराथन दौड़ में बच्चे-बूढ़े, महिलाएं, व्यस्क सभी भाग ले रहे हैं यह दौड़ देश की एकता की दौड़ है।

इस मौके पर सांसद शांता कुमार के अलावा, पूर्व मंत्री किशन कपूर, रविंद्र सिंह रवि, सरवीन चौधरी, रमेश धवाला, विपिन परमार, कांगड़ा संगठनात्मक जिला के चारों अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद थे। मैराथन में सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर