Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ...तो ये है जापानियों की लंबी उम्र का राज

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Wed, 13 Jul 2016 02:22 PM (IST)

    जापानी लोगों की दीघार्यु होने के पीछे उनका खान-पान है। वे अनाज, सब्जी, फल, मछली और मीट का संतुलित मात्रा में सेवन करते हैं।

    घर के बड़े बुजुर्गो के पैर छूने पर अक्सर दीघार्यु होने का आशीर्वाद दिया जाता है। वैसे भी हर व्यक्ति अपने अंदर अधिक उम्र तक जीने की लालसा भी रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व में सबसे अधिक उम्र किस देश के लोगों की होती है, वेबसाइट ब्यूटीएंडटिप्स केअनुसार जापानी सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहते हैं। जापान में महिलाओं की औसत आयु 80 वर्ष और पुरुषों की औसत आयु 86 वर्ष है। कई जापान तो 100 वर्ष तक की आयु भी आसानी से पार कर लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ समय पहले हुए एक शोध के अनुसार जापानी लोगों की दीघार्यु होने के पीछे उनका खान-पान है। वे अनाज, सब्जी, फल, मछली और मीट का संतुलित मात्रा में सेवन करते हैं।

    आइये आपको बताते हैं की क्यों खास होता है उनका खान-पान....

    - पूरे विश्व में जापान ही एक ऐसा देश है जिसमें बहुत अधिक साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है। यहां कि लाइब्रेरी में जब आप कोई पुस्तक वापस लौटाएंगे तो उन पुस्तकों को यूवी तकनीक से साफ किया जाता है जिससे उसके हानिकारण कीटाणुओं को मारा जा सके।

    -जापानी लोग अपने भोजन में हरी सब्जियों और दाल का अधिक प्रयोग करते हैं। हरी सब्जियों और दाल में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकैमिकल्स पाया जाता है जो कैंसर और हृदय संबंधी बीमारियों से हमारा बचाव करती हैं।

    -जापानी लोग कभी भी एलोपैथिक दवाईयों का सेवन नही करते वह हमेशा आर्युवैदिक तरीकों कसे ही अपना इलाव करवाते हैं। जिससे एलोपैथिक दवाईयों में स्थित हानिकारक कैमिकल से उनका बचाव होता है।

    -जापानी रेड मीट की जगह मछली खाना पसंद करते हैं। मछली में मौजूद विटाामिन और ऑयल शरीर को मजबूत बनाता है।

    -जापानी लोग कभी भी पेट भर कर खाना नही खाते वे हमेशा भूख से कम ही खाते हैं। आवश्यकता से अधिक खाना भी हमारे स्वास्थ्य के लिये नुकसानदेह है।

    - 60 वर्ष के बाद भी जापानी लोग खाली नही बैठते वे काम करना और अपने आप को बिजी रखना पसंद करते हैं।

    - जापानियों के लंबे जीवन का सबसे बड़ा राज है एक्सरसाइज। जापानियों को बचपन से ही एक्सरसाइज की

    आदत डलवायी जाती है और आजीवन वह इसका पालन भी करते हैं। इससे उनका शरीर स्वस्थ और मस्तिष्क शांत रहता है।

    - जापानी लोग जिंदगी को खुलकर जीते हैं। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहने वाले ये लोग विपरीत परिस्थतियों में नही घबराते।

    पढ़ें: जवां दिखना है तो जरूर लगाये ये पानी

    -ये लोग सिगरेट और शराब जैसे नशीले पदार्थो का सेवन से दूर रहते हैं।

    -यहां के लोग खुश रहने के साथ-साथ दिल खोलकर हंसते हैं। हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार हंसना हमारे लिये एक बेहतर एक्सरसाइज है।

    तो क्यों न अब आप भी इन चीजों को अपनाकर अधिक स्वस्थ और दीघार्यु हो सकते हैं।

    पढ़ें: क्या आप जानती है जापानी महिलाओं कि स्किन इतनी क्यों चमकती है

    comedy show banner
    comedy show banner