इंसानों को लग सकेगा घा़ेडे के दिल का वॉल्व
अब तक भैंस एवं सुअर के दिल के वॉल्व को इंसानों के दिल में लगाया जाता रहा है। घा़ेड़े के दिल का वॉल्व 15 साल तक खराब नहीं होगा।
By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 12:51 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 12:58 PM (IST)
मेरठ (ब्यूरो)। अब घा़ेड़े के दिल का वॉल्व इंसानों के दिल में लग सकेगा। अब तक भैंस एवं सुअर के दिल के वॉल्व को इंसानों के दिल में लगाया जाता रहा है। घा़ेड़े के दिल का वॉल्व 15 साल तक खराब नहीं होगा। कार्डियक सर्जन डॉ. अजीत बाना ने बताया कि इंसानी हृदय के वॉल्व को घा़ेड़े के वॉल्व से बदलने की तकनीक पर काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब वॉल्व बदलने के लिए हार्ट की ओपन सर्जरी भी नहीं करनी होगी। जांघ की नस के जरिए इसे हार्ट तक पहुंचा दिया जाता है। इसके लिए हार्ट को रोकना नहीं प़$डेगा। ऑपरेशन एवं बेहोशी से भी निजात मिलेगी।
READ: उम्र कुछ भी हो दिल जवान रहे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें