फल-सब्जियां हाई बीपी में फायदेमंद
स्ट्रोक के कारण होने वाली 51 फीसद मौत का कारण हाई बीपी होता है। ऐसे में खानपान से इसे नियंत्रित करने के तरीके लोगों के लिए फायदेमंद हैं।
हाई ब्लड प्रेशर और पोटेशियम युक्त भोजन का संबंध सामने आया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पोटेशियम युक्त फल व सब्जियां जैसे पालक, फलियां और केला खाने से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। इसके अलावा कॉफी भी इस स्थिति में फायदेमंद है। वैज्ञानिकों ने बताया कि माना जाता रहा है कि भोजन में सोडियम की मात्रा को कम करके ब्लड प्रेशर को कम रखा जा सकता है। अब सामने आया है कि खाने में पोटेशियम युक्त चीजें शामिल करना भी हाई बीपी में उतनी ही फायदेमंद है। अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया की प्रोफेसर एलिसिया मैकडोनफ ने कहा कि हाई बीपी एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या है। इससे दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। स्ट्रोक के कारण होने वाली 51 फीसद मौत का कारण हाई बीपी होता है। ऐसे में खानपान से इसे नियंत्रित करने के तरीके लोगों के लिए फायदेमंद हैं।
-आइएएनएस
यह भी पढ़ें : थायराइड बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा