Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलजाइमर के खतरे को दूर करता है पारंपरिक भारतीय भोजन

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Mon, 29 Aug 2016 04:18 PM (IST)

    शोधकर्ताओं का कहना है कि पारंपरिक भारतीय भोजन करने से अलजाइमर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    न्यूयॉर्क, प्रेट्र। अलजाइमर की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुनिया भर में तकरीबन सवा करा़ेड लोग इससे पी़ि$डत हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस बीमारी के खतरे को कम करने का तरीका ढूं़ढने का दावा किया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पारंपरिक भारतीय भोजन करने से अलजाइमर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। भारत के अलावा जापान और नाइजीरिया के पारंपरिक खाद्य पदार्थ भी मददगार होते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक भारत के अलावा अन्य संबंधित देशों के परंपरागत भोजन में मांसाहार का समावेश बहुत कम होता है। मालूम हो कि अलजाइमर का सीधा संबंध खानपान से है। मांस, मिठाई और उच्च वसायुक्त वाले खाद्य पदार्थ का सेवन खतरनाक होता है। प्रारंभिक स्तर पर इलाज से इस बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। बाद में इससे निपटना बहुत मुश्किल हो जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी पसंद का भोजन करने से घटता है वजन