विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नारियल के तेल से ठीक हो जाएंगे सफेद दाग

By Babita kashyapEdited By:
Published: Mon, 13 Jun 2016 01:00 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jun 2016 01:26 PM (IST)

कुछ साधारण से घरेलू उपाय अपनाकर लाइलाज समझे जाने वाले सफेद दाग की समस्या को दूर किया जा सकता है।

News Article Hero Image

त्वचा संबंधी बीमारियों में सफेद दाग होना एक ऐसी समस्या है जिसे लाइलाज माना जाता है। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ आसान से घरेलू उपाय अपनाकर इस रोग को ठीक किया जा सकता है।

- नारियल का तेल तो सभी घरों में पाया जाता है। अगर दिन में 2-3 बार इन दागों पर नारियल के तेल से मालिश कि जाये तो धीरे-धीरे ये दाग ठीक हो जाएंगे।

- नीम की पत्तियों को पीसकर गाढ़ा लेप बना लें अब इन दागों पर इसको लगाये और सूखने के बाद धो लें। आप चाहे तो नीम का तेल भी लगा सकती हैं।

- ताम्र पात्र यानि कि तांबे के बर्तन में रात को पानी भरकर सवेरे खाली पेट पीने से पेट की समस्या तो ठीक होती ही है साथ ही ये त्वचा में मेलेनिन के निर्माण के लिये भी बेहद आवश्यक है।

पढ़ें: क्या है करेला खाने का सही तरीका?

- सफेद दागों पर तुलसी का तेल लगाना भी फायदेमंद होता है।

- अपने एंटीसेप्टिक गुण के कारण हल्दी तो हमारे लिये बहुत फायदेमंद होती है। सफेद दागों के लिये सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर प्रतिदिन दो बार इन दागों पर लगाये पूरे वर्ष ये प्रक्रिया दोहरायें सफेद दाग ठीक हो जाएंगे।

पढ़ें: रेडिएशन के दुष्प्रभाव से बचाता है अलसी

- सफेद दागों पर एलोवेरा जेल लगाने से ये दाग गायब हो जाते है इसके अलावा एलोवेरा जूस भी सुबह खाली पेट पीने से बहुत लाभ होता है।

- आधा कप काले चनों को 150 मिली. पानी में भिगो दें, उसमें 2 चम्मच त्रिफला चूर्ण डालकर 24 घंटे के लिये ढक कर रख दें, 24 घंटे बाद चबा-चबाकर खाये सफेद दाग जल्दी हट जाएंगे।

- सफेद दाग के रोगियों को अखरोट खाना चाहिये ये हमारे शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालता है।

-सफेद दाग के रोगियों को उड़द की दाल, बैंगन और गरिष्ठ भोजन का सेवन नही करना चाहिए।

- बहुत अधिक खटाई, तेज मिर्च मसाले, तेल, गुड़ और नमक भी कम मात्रा में ही खाना चाहिये।

- लहसुन और हरड़ को साथ खाये या लहसुन के रस में हरड़ को घिसकर उसका लेप करने से भी बहुत लाभ मिलता है।

- कच्चे बथुए के पत्तों को पीसकर रस निकाल लें अब उसमें तिल का तेल मिलाकर धीमी आंच पर पकाये ठंडा होने पर शीशी में भरकर रख लें, सफेद दागों पर लगाये।

- सफेद दाग होने पर अदरक का सेवन करना भी बहुत उत्तम है।

पढ़ें: दूर रहेंगे डरावने सपने