विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नर्स का आरोप- जानबूझकर रात की ड्यूटी लगाता था डॉक्टर, बनाता था हवस का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 23 Jul 2017 08:23 PM (IST)

एक नर्स ने डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नर्स के मुताबिक इस दौरान डॉक्टर ने उसकी अश्लील फोटो ...और पढ़ें

नर्स का आरोप- जानबूझकर रात की ड्यूटी लगाता था डॉक्टर, बनाता था हवस का शिकार
नर्स का आरोप- जानबूझकर रात की ड्यूटी लगाता था डॉक्टर, बनाता था हवस का शिकार

जेएनएन, जगाधरी। शहर के एक अस्पताल में नर्स का काम करने वाली महिला ने अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नर्स के मुताबिक डॉक्टर जानबूझकर उसकी रात की ड्यूटी लगाता था और फिर उसे हवस का शिकार बनाता था। यही नहीं, इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला के मुताबिक वर्ष 2005 में पति की मौत के बाद वह शहर के एक अस्पताल में बतौर नर्स काम करने लगी। अस्पताल में डॉक्टर अक्सर उसे नाइट ड्यूटी पर बुलाता था। आरोप है कि 2011 में डॉक्टर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद डॉक्टर ने कई बार उससे संबंध बनाए।

गत 4 जुलाई को वह डॉक्टर के घर गई तो उसने डॉक्टर को किसी अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह उसकी अश्लील फोटो और वीडियो क्लिप लोगों को दिखा देगा। महिला थाना की एएसआइ सुषमा का कहना है कि महिला की शिकायत पर डॉ. आलोक कपूर पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें: रात में अनाथालय से फरार हुई लड़कियां, बाहर निकलकर प्रेमी को बुलाया