विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से महिला की मौत, ग्रामीण खौफजदा

By Edited By:
Published: Mon, 27 Oct 2014 08:02 PM (IST)

जागरण संवाददाता, राई (सोनीपत) गाव रसोई की कमलेश के डेंगू से मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया ह

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, राई (सोनीपत)

गाव रसोई की कमलेश के डेंगू से मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। महिला की मौत के बाद ग्रामीण खौफजदा हैं। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने मलेरिया विभाग के कार्यप्रणाली के प्रति रोष व्याप्त है।

गांव के सरपंच सतपाल ने बताया कि दयानंद की पत्‍‌नी कमलेश पिछले पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थी। पहले उसका इलाज यहां के किसी निजी अस्पताल में हुआ, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे परिजन सफदरजंग अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, घटना के बाद ग्रामीण डेंगू को लेकर खौफजदा हैं। दूसरी तरफ वे मलेरिया विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर भी आक्रोशित हैं। उधर, मलेरिया विभाग के प्रभारी डा. जयकिशोर ने बताया कि कमलेश के मौत की जानकारी उनके पास नहीं आई है, वे संबंधित बढ़खालसा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. नीरज चंद्रा से रिपोर्ट लेंगे। वहीं उनकी टीम मंगलवार को गांव का दौरा करेगी।