Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा में बस सेवा बहाल, प्रशासन ने डेरे से निकाली 18 लड़कियां

    By Ankit KumarEdited By:
    Updated: Tue, 29 Aug 2017 02:53 PM (IST)

    डेरा प्रमुख के जेल जाने के बाद सिरसा में आम जनजीवन पटरी पर लौटता दिखाई दिया। यहां कर्फ्यू में ढील देने के बाद स्कूल और कॉलेज खुले। साथ ही बस और रेल सेवा भी बहाल हुई।

    सिरसा में बस सेवा बहाल, प्रशासन ने डेरे से निकाली 18 लड़कियां

    जेएनएन, सिरसा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद सिरसा में मंगलवार को जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आया। यहां सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में भी ढील दी गई है।

    साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के बाद मंगलवार को सिरसा में कर्फ्यू में शाम सात बजे तक ढील दी गई है। प्रशासन ने डेरा सच्चा सौदा के शाही बसेरा में रह रही 18 लड़कियों को भी डेरे से निकाल लिया है। इन अनाथ बच्चियों का डेरे में ही इनका पालन पोषण हो रहा था। हालांकि डेरे के आसपास अभी भी सुरक्षा बल स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में स्कूल भी खुल चुके हैं और बस सेवा बहाल हो गई है। सिरसा के अलावा झज्जर और फतेहाबाद में बस सेवा शुरू हो गई है। बता दें, साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा मुखी पर सीबीआइ कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही यहां सुरक्षा बल तैनात है। जबकि सोमवार को रोहतक की सुनरिया जेल में राम रहीम को सजा सुनाए जाने के चलते यहां कर्फ्यू लगाया गया था। इससे पहले यहां सेना ने डेरा की घेरेबंदी कर अभियान भी चलाया। 

    यह भी पढ़ें: जेल में रातभर करवटें बदलता रहा गुरमीत, खाना भी नहीं खाया