विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेगू के बाद मलेरिया-पीएफ (दिमागी बुखार) का रोगी मिला

By Edited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 12:02 AM (IST)

जागरण संवाददाता, सिरसा : डेंगू, पीलिया के बाद अब मलेरिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिला में डेग

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, सिरसा : डेंगू, पीलिया के बाद अब मलेरिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिला में डेगू के 44, पीलिया के सात मरीज मिलने के बाद अब मलेरिया पीएफ यानी दिमागी बुखार का मामला सामने आया है। दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चे को नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल किया गया है। मलेरिया पीएफ का रोगी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए है और अब सीएमओ ने फोगिंग कराने और बच्चे का पूरा इलाज करने के आदेश जारी किए है।

नागरिक अस्पताल में शनिवार को एक परिवार बच्चे को लेकर पहुंचा। बच्चे को बुखार की शिकायत थी। चिकित्सकों को शक हुआ तो विभिन्न तरह की जाच की गई। जाच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बच्चा मलेरिया-पीएफ यानी दिमागी बुखार से पीड़ित है। इस पर तुरत अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने तुरत बच्चे को आईसीयू में दाखिल करने के निर्देश जारी किए। इतना ही नहीं बच्चे के परिवार के सभी सदस्यों की भी जाच किए जाने का फैसला हुआ। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने उपचार शुरू कर दिया है। दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चे की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला के निवासी रामदीन के पुत्र बिमलेश के रूप में हुई है। रामदीन ने बताया कि उनका परिवार यहा गाव भंभूर स्थित ईट-भट्ठे पर काम करता है। बुखार की शिकायत हुई तो बच्चे को निजी अस्पताल लेकर गए। निजी अस्पताल से उन्हे यहा रेफर कर दिया गया।

यूपी से भट्ठे पर आया है परिवार : डिप्टी सीएमओ

डिप्टी सीएमओ डा. दीप गगनेजा से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि की कि बच्चा दिमागी बुखार यानी मलेरिया पीएफ पॉजिटिव है। उन्होंने बताया कि उक्त परिवार यूपी से हाल ही में आया है और बच्चे को पहले से ही बुखार है। लेकिन बच्चे का इलाज शुरू कर दिया गया है और इमरजेंसी वार्ड स्थित गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।

परिवार और आसपास के लोगों की भी जाच

मलेरिया पीएफ का रोगी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए। विभागीय टीम भट्ठे पर पहुंची। टीम ने न केवल बिमलेश के परिवार के सदस्यों बल्कि भट्ठे पर रहने वाले अन्य लोगों के भी रक्त की जाच की। स्लाइडे बनाकर जाच के लिए लैबोरेट्री में भेज दी गई है। वैसे किसी को बुखार की शिकायत नहीं है।

बच्चे को पूरा इलाज मिलेगा : सीएमओ

सीएमओ डा. सूरज भान कंबोज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मलेरिया पीएफ का रोगी मिलने पर नियम के अनुसार फोगिंग कराई जाएगी और आसपास के क्षेत्र में सर्वे भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम को मौके पर भेज दिया गया है और लोगों की स्वास्थ्य जाच भी की जा रही है।