महिला की बेरहमी से हत्या कर जला दिए प्राइवेट पार्ट
रोहतक में एक महिला काे अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके शरीर के नीचे के हिस्से काे जला दिया। शक है कि ऐसा उससे हुए दुष्कर्म को छिपाने के लिए किया गया।
जागरण संवाददाता, रोहतक। जींद की रहनेवाली एक महिला का अपहरण कर कुछ लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारों ने महिला के शरीर के नीचे के हिस्से काे जला दिया। इससे उसके प्राइवेट पार्ट भी जल गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर पर कड़े प्रहार करने से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, प्राइवेट पार्ट जल जाने से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन चिकित्सकों ने दुष्कर्म की आशंका व्यक्त कर नमूने जांच के लिए मधुवन भेजे हैं।
पढ़ें : रोहतक में लव जेहाद का मामला, जबरन धर्म बदलवाकर की शादी
जींद निवासी मुकेश मेहनत मजदूरी कर अपने तीन बेटे और एक बेटी का भरण पोषण कर रही थी। परिजनों ने किसी से रंजिश की भी जानकारी नहीं दी है। इससे उसकी अपहरण के बाद दुष्कर्म और पकड़े जाने के डर से हत्या का आशंका है। पीजीआइ के शवगृह में उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसमें उसके सिर में किए गए प्रहार से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। महिला के प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जले हुए थे। इससे उससे दुष्कर्म की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हो पाई।
पढ़ें : फर्जी पिता-पुत्र बनकर युवती से की शादी, फिर करने लगे गैंगरेप
पुलिस के शक की सुई एक बाइक सवार पर रुक गई है। पुलिस बाइक सवार का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के किसी व्यक्ति ने मुकेश को शनिवार को एक बाइक पर बैठकर जाते देखा था। इससे पुलिस को शक है कि बाइक सवार युवक वारदात के संबंध में ठोस जानकारी दे सकता है। अब पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है।