Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला युवक के साथ कमरे में भतीजी को कर देती थी बंद, ...फिर होता था य‍ह

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2016 09:19 AM (IST)

    रोहतक के एक गांव में चाची ही अपनी भतीजी के साथ दुष्‍कर्म करा रही थी। वह उसे एक युवक के साथ कमरे में बंद कर देती थी और इसके बाद वह उससे दुष्‍कर्म करता था।

    जेएनएन, रोहतक। जिले के महम क्षेत्र में एक रोंगटे खड़ा कर देेने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव में सगी चाची ही अपनी भतीजी की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही थी। वह गांव के ही एक युवक को अपने घर पर बुलाती थी और भतीजी काे उसके साथ एक कमरे में बंद कर देती थी। इसकेबसद युवक उससे दुष्कर्म करता था और इस दौरान चाची बाहर पहरा देती थी। वह लड़की को धमकी देती थी कि यदि उसने किसी को यह बात बताई तो उसके पूरे परिवार की वह हत्या करा देगी। दुष्कर्म करने वाला युवक भी लड़की को धमकी देता रहता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाद में शक हाेने पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने युवक ओर महिला के चाची के खिलाफ पुलिस मेें शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। अभी कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। इस घटना के सामने आने से गांव में सनसनी फैल गई।

    बतारा जाता है कि लड़की ने आर्थिक तंगी के चलते नौवीं क्लास में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वह सिलाई का काम सीखने के लिए चाची के घर जाने लगी। वहां कई अन्य लड़कियां भी सिलाई सीखने आती थीें। यहां पर गांव के सुमित उर्फ काला का आना जाना था।

    18 साल की लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी चाची एक दिन घर पर अकेली थी। कोई और लड़की सिलाई का काम सीखने के लिए नहीं आई थी। इसके बाद उसने गांव के ही सुमित को बुला लिया और लड़की को जबरन उसके साथ एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सुमित ने उसके छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो वह धमकी देने लगा।

    लड़की के अनुसार सुमित ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद चाची उसका अक्सर सुमित से दुष्कर्म कराने लगी। विरोध करने पर वह धमकी देती थी। चाची उसे धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसके पूरे परिवार की हत्या करवा देगी। इससे वह लड़की डर गई और उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया।

    लड़की के अनुसार, डेढ़ साल में आरोपी सुमित ने कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वह चाची के यहां जाती थी तो वह सुमित को बुला लेती थी और फिर वह उससे दुष्कर्म करती थी। इस दौरान चाची बाहर निगरानी करती थी। कुछ दिन से लड़की शांत रहने लगी। इसके बाद परिजनों ने उसकी उदासी का कारण पूछा।

    डर के मारे उसने कुछ नहीं बताया तो परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद लड़की ने अपने साथ हो रही करतूत के बारे में सारा कुछ बता दिया। इसके बाद लड़की को लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी महिला और सुमित उर्फ काला के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। दोनों आरोपी फरार है। जांच अधिकारी का कहना है कि लड़की का मेडिकल करा दिया है और उसके बयान भी करा दिए है।
    ----
    '' लड़की की चाची ही गांव के युवक से उसका दुष्कर्म करा रही थी। आरोपी महिला डेढ़ साल से लड़की की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही थी। अब लड़की के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। चाची और युवक अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
    - एएसआइ संतोष, जांच अधिकारी।

    comedy show banner
    comedy show banner