विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला दिवस पर कार्यशाला आज

By Edited By:
Published: Tue, 08 Mar 2016 01:00 AM (IST)

जागरण संवाददाता, रोहतक : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा चार्टर्ड एसोसिएशन आफ फिजियोथेर

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रोहतक : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा चार्टर्ड एसोसिएशन आफ फिजियोथेरेपिस्ट की ओर से निश्शुल्क कार्यशाला का आयोजन वैश्य महिला महाविद्यालय में किया जाएगा। कार्यशाला में महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी डॉ. अमित सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आरके मुदगिल द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दी जाएगी, जिसमें छात्राओं व शिक्षिकाओं को पोश्चर व उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। मौके पर अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट की टीम भी मौजूद रहेगी। टीम महिलाओं को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उचित परामर्श देगी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से उठाया गया यह कदम काफी महत्वपूर्ण है। सही मायनों में महिला दिवस मनाना है तो महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। महिलाएं अपने विभिन्न रूपों में समाज में अपनी भूमिका निभा रही है इसलिए उनका स्वस्थ रहना काफी जरूरी है। इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।