विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार पर गिरा सूखा पेड़, महिला घायल

By Edited By:
Published: Thu, 21 Apr 2016 06:44 PM (IST)

जासं, रेवाड़ी: यहां के माडल टाउन स्थित पुराना उपायुक्त कार्यालय में खड़ा सूखा पेड़ एक कार पर गिर गया

News Article Hero Image

जासं, रेवाड़ी: यहां के माडल टाउन स्थित पुराना उपायुक्त कार्यालय में खड़ा सूखा पेड़ एक कार पर गिर गया। पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें से उतर रही एक महिला घायल हो गई। मोहल्ला कंकरवाली निवासी ¨पकी अपने जीजा के साथ कार में माडल टाउन में पुराना उपायुक्त कार्यालय स्थित निजी अस्पताल में आई थी। अस्पताल के सामने कार से उतरते समय अचानक सूखा पेड़ आ गिरा। पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा ¨पकी भी घायल हो गई। ¨पकी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहीं पर खड़ी एक वैन भी पेड़ की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि वैन में सवार लोग चंद सेकेंड पहले ही अस्पताल में दाखिल हुए थे। अन्यथा घायलों की संख्या अधिक हो सकती थी। पुराना डीसी कार्यालय में बड़ी संख्या में भारी भरकम सूखे पेड़ खड़े है, जो खतरा बने हुए है। हादसे के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई, परंतु पुलिस समय पर नहीं पहुंची।