विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंक के बाहर बुजुर्ग से मिला युवक, ताऊ कहकर ठगे 25 हजार

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 08 Jun 2017 12:19 PM (IST)

बुजुर्ग पैसे लेकर बैंक से बाहर आया था। युवक आया और उसे बोला कि ताऊ वह करनाल के गुढ़ा गांव ...और पढ़ें

बैंक के बाहर बुजुर्ग से मिला युवक, ताऊ कहकर ठगे 25 हजार
बैंक के बाहर बुजुर्ग से मिला युवक, ताऊ कहकर ठगे 25 हजार

जेएनएन, पानीपत। भारतीय स्टेट बैंक के बाहर एक ठग ने बुजुर्ग को ताऊ कहकर 25 हजार रुपये ठगे। करनाल के भांबरहेड़ी गांव के रामकिशन ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार सुबह 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक से अपनी पेंशन के 25 हजार रुपये निकलवाकर बाहर आया।

इसी दौरान एक युवक आया और उसे बोला कि ताऊ वह करनाल के गुढ़ा गांव के रामकुमार हाल पता भारत नगर काबड़ी रोड का बेटा है। उसे पिता के साथ गांव जाना है, जो बैंक से रुपये निकलवाए है उसे दे दो। उसने 25 हजार रुपये युवक को दे दिए। युवक पायजामे की जेब में रुपये डालकर चला गया।

बाद में पता चला कि उससे 25 हजार रुपये की ठगी कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में आज भी हुई जमकर बारिश, कई जगह बाढ़ जैसे हालात