विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनुमान स्वरूपों की शोभायात्रा निकली

By JagranEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 03:01 AM (IST)

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर में रविवार को जगह-जगह हनुमान स्वरूप की शोभायात्रा निकाली गई। शो

हनुमान स्वरूपों की शोभायात्रा निकली
हनुमान स्वरूपों की शोभायात्रा निकली

जागरण संवाददाता, पानीपत :

शहर में रविवार को जगह-जगह हनुमान स्वरूप की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हनुमान स्वरूप लेकर 40 दिनों से व्रत पर बैठे हनुमान भक्त शामिल हुए। उनके साथ अन्य श्रद्धालु भी शोभा यात्रा में नाचते गाते रहे।

शोभायात्रा में स्वरूप के दर्शनों के लिए श्रद्धालु भी उमड़े। कच्चा कैंप, लक्ष्मी नारायाण मंदिर हरि बाग कालोनी, सनातन धर्म मंदिर माडल टाउन में व्रत पर बैठे हनुमान स्वरूप शोभायात्रा में शामिल हुए। दशहरा पर्व तक अब हनुमान स्वरूप की शोभा यात्राएं निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में शामिल संजीव बठला, पवन भाटिया, विक्की, रिकी, हिमांशु, प्रिंस, हनी, विशू ने बताया कि पूरे देश में सबसे अधिक स्वरूप पानीपत में बनते है। दूर-दूर से लोग दर्शनों के लिए आते हैं। मान मन्नत के लिए हनुमान स्वरूप बनते है। हर आयु के भक्त स्वरूप बनते हैं।