सीबीएसई नेशनल हॉकी टूर्नामेंट आर्य गर्ल्स स्कूल में 5 नवंबर से
जासं, पानीपत : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से पानीपत में दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर हा
जासं, पानीपत : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से पानीपत में दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी का टूर्नामेंट कराया जाएगा। जीटी रोड स्थित आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में यह प्रतियोगिता 5 नवंबर से शुरू होगी। चारों जोन की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
खेल का को बढ़ावा देने के लिए आर्य गर्ल्स स्कूल परिसर में हॉकी का बड़ा ग्राउंड है। वर्ष 2013 में इसी ग्राउंड में सीबीएसई नेशनल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। देशभर से सीबीएसई स्कूलों की टीमें यहां खेलने आई थी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का सफल संचालन किए जाने पर बोर्ड के अधिकारियों ने दूसरी बार यहां नेशनल टूर्नामेंट करवाने का निर्णय लिया है। 5 से 12 नवंबर तक प्रतियोगिता आयोजित जाएगी। स्कूल प्रबंधन और बेहतर तरीके से इसके आयोजन पर विचार कर रहा है।