विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेगू बुखार से बच्ची की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 09 Nov 2015 12:59 AM (GMT+05:30)

काबड़ी : गांव काबड़ी में डेंगू बुखार के कारण नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। गांव में बुखार से होने वाली

News Article Hero Image

काबड़ी : गांव काबड़ी में डेंगू बुखार के कारण नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। गांव में बुखार से होने वाली यह दूसरी मौत है। इससे पहले गीता नाम की महिला की मौत हो चुकी है। काबड़ी वासी देशराज की पुत्री कोमल को पांच दिन पहले बुखार हुआ था। पहले तो उसका गांव में ही इलाज करवाया लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसको हैदराबादी अस्पताल में दाखिल कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालात को देखते हुए खानपुर रेफर कर दिया। लेकिन वहां पर भी उसकी हालात नहीं सुधरी तो उसे रोहतक केलिए रेफर कर दिया गया, लेकिन कोमल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कोमल तीसरी कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि उसकी प्लेटलेट्स केवल दस हजार रह गई थी।