विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संदिग्ध बुखार से महिला की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 09 Oct 2015 09:07 PM (IST)

संस, काबड़ी : काबड़ी गांव में संदिग्ध बीमारी से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर

News Article Hero Image

संस, काबड़ी : काबड़ी गांव में संदिग्ध बीमारी से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया। काबड़ी निवासी गीता पत्नी सुशील करीब एक सप्ताह पहले टायफाइड और मलेरिया से पीड़ित थी। उसको पानीपत के हैदराबादी अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों ने बुधवार को उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी। उसी रात उसको खून की उल्टी आई और शरीर के आधे हिस्से ने काम करना बंद कर दिया। परिजनों को लगा कि उसको लकवा हो गया। इसलिए परिजन उसको सहारनपुर के पास रामपुरा गांव में डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने खून की जांच की तो प्लेटलेट्स जीरो मिले। कुछ देर बाद उसकी नाक से खून आया और वहीं दम तोड़ दिया। उसकी ढाई वर्ष पहले ही शादी हुई थी।