विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जिहाद रोकने के लिए बने सख्त कानून, योगी के बयान के बाद विहिप और करणी सेना ने उठाया मुद्दा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 02 Nov 2020 11:49 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 11:54 AM (IST)

लव जिहाद के मामलों पर सख्त कानून बनाए जाने की मांग उठने लगी है। विश्व हिंदू परिषद और करणी सेना ...और पढ़ें

लव जिहाद पर सख्त कानून की मांग। सांकेतिक फोटो
लव जिहाद पर सख्त कानून की मांग। सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली [बिजेंद्र बंसल]। इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद हरियाणा में लव जिहाद को रोकने के लिए जल्द कानून बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। विश्व हिंदू परिषद और करणी सेना इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानून की पक्षधर है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की बात कही है। इससे पहले बल्लभगढ़ की निकिता हत्याकांड पर टिप्पणी करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस बाबत संकेत दे चुके हैं। विहिप इस मुददे पर विचारधारा के संरक्षक संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में चर्चा करने की योजना बना रही है तो करणी सेना इस कानून के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन की रूपरेखा में जुट गई है।

निकिता हत्याकांड के बाद देशभर में फूट रहा है लव जिहाद के खिलाफ गुस्सा

हरियाणा के बल्लभगढ़ में 26 अक्टूबर को छात्रा निकिता तोमर की उसके कालेज के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेल में बंद मुख्य हत्यारोपी तौशीफ और उसके साथियों को सजा दिलवाने के लिए अब न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में ही आम से लेकर खास वर्ग के लोग भी अब लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणी से लेकर उत्तर प्रदेश व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों द्वारा दिए गए संकेत ने इस मांग को और पुख्ता कर दिया है।

लव जिहाद समाज के शांत वातावरण को अशांत कर रहा

विहिप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रमेश गुप्ता का कहना है कि लव जिहाद समाज के शांत वातावरण को अशांत कर रहा है। चूंकि लव जिहाद के मामले एक नियोजित कृत्य के रूप में सामने आ रहे हैं इसलिए अब सरकारों के लिए यह सिर्फ कानून व्यवस्था का मसला नहीं है। लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाना सामाजिक दृष्टिकोण से भी अहम हो गया है। हम लव जिहाद के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानून बनाने के पक्ष में हैं।

रमेश गुप्ता व सूरजपाल अम्मू। फाइल फोटो

करणी सेना इस मुद्दे पर तब तक शांत नहीं बैठेगी 

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू का कहना है कि लव जिहाद के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपना मत रख दिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश व हरियाणा के सीएम ने अपना नजरिया दे दिया है। बावजूद इसके करणी सेना इस मुद्दे पर तब तक शांत नहीं बैठेगी जब तक राष्ट्रीय स्तर पर लव जिहाद के खिलाफ कानून नहीं बन जाता। हमारा मानना है कि इस कानून को बनाने में भारत और भारतीयता पसंद करने वाले मुसलमान भी सहयोग करेंगे।

गृहमंत्री विज ने माना गंभीर हैं लव जिहाद के मामले

अनिल विज की फाइल फोटो।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने भी रविवार ट्वीट कर कहा है कि हरियाणा सरकार लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने पर विचार कर रही है। विज ने देश में लव जिहाद के माध्यम से धर्म परिवर्तन के प्रयासों काफी गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार इसके खिलाफ सख्त कानून लाएगी। हालांकि विज ने यह भी कहा है कि इस बाबत सरकार सहयोगी पाॢटयों सहित अन्य प्रबुद्ध वर्ग से भी वार्ता करेगी। सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद इस पर आगे निर्णय लिया जाएगा।