विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में विधानसभा भंग कर राष्‍ट्रपति शासन लगे : कांग्रेस

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 07 Mar 2016 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2016 10:36 AM (IST)

कांग्रेस के पदाधिकािरियों व विधाय‍क दल की चंडीगढ़ में साेमवार को बैठक हुई। इसमें राज्‍य में जाट आंदोलन के दौरान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन भड़काने के आरोपों से घिरी कांग्रेस के नेताओं ने एक सुर में भाजपा पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस विधायक दल और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठकों में आरएसएस व भाजपा पर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया। बैठक में राज्य विधानसभा को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाने और पूरे उपद्रव की सुप्रीम कोर्ट के कार्यरत न्यायाधीश से जांच कराने के प्रस्ताव पारित किए गए। कांग्रेस ने राज्य में हुए जातीय उपद्रव से आहत होकर इस बार होली नहीं मनाने का फैसला लिया है।

आंदोलन भड़काने के आरोपों से घिरी कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

कांग्रेस विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर नौ स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई, जबकि प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चंडीगढ़ कांग्रेस के सेक्टर 35 स्थित कार्यालय में मंथन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी डा. शकील अहमद और सह प्रभारी आशा कुमारी ने यह दोनों बैठकें ली। विधायक दल की बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दल की नेता किरण चौधरी और पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर और कैप्टन अजय यादव खास तौर से शामिल हुए।

राज्य में दंगे से दुखी कांग्रेसी नहीं मनाएंगे होली

कांग्रेस ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में असफल रही। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को भड़काऊ भाषण देने वाले अपनी पार्टी के नेताओं व इनसो पदाधिकारियों पर भी मुकदमे दर्ज करने चाहिए।

बैठक में मौजूद कांग्रेस नेता।

बैठक में चली भाजपा व इनेलो नेताओं की क्लीपिंग

कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा व इनेलो नेताओं द्वारा आंदोलन के मद्देनजर की गई टिप्पणियों की क्लीपिंग सुनाई गई। प्रदेश प्रभारी डा. शकील अहमद ने दावा किया कि कांग्रेस के पास भाजपा विधायक रणधीर कापड़ीवास की एक ऐसी सीडी है, जिसमें वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे कि यूपी से लोगों को बुलाकर माहौल खराब कराया गया है। इससे भाजपा की पोल खुलती है।

बैठक के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

---------

बैठक में ये प्रस्ताव भी हुए पारित

- कांग्रेस विधायकों गीता भुक्कल, जगबीर मलिक और आनंद सिंह दांगी के घर जलाने पर दुख
- बजट सत्र के पहले दिन बदले हालात में विधानसभा घेराव स्थगित
- हिंसा में मारे गए सभी लोगों के परिजनरें को समान रूप से मुआवजा मिले
- भाजपा ने अपनी डेढ़ साल की नाकामी छिपाने के लिए आरएसएस की शह पर योजनाबद्ध तरीके से दंगे भड़काए
- एसआईटी पर भरोसा नहीं इसलिए संपूर्ण न्यायिक जांच हो
- शांतिपूर्ण आंदोलन हिंसक रूप कैसे ले गया, इसके लिए कौन-कौन जिम्मेदार थे, इसकी जांच हो।