Move to Jagran APP

हरियाणा में होगा नगर निगमों का पुनर्गठन

हरियाणा सरकार ने नगर निगमों के पुनर्गठन का फैसला किया है। इसके लिए नियमों में बदलाव भी कर दिया गया है। राज्य में सबसे छोटा नगर निगम चार लाख की जनसंख्या के लिए 20 सीटों का होगा। सबसे बड़ा नगर निगम 15 लाख से ज्यादा की आबादी और 45 सीटों

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2015 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2015 08:05 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने नगर निगमों के पुनर्गठन का फैसला किया है। इसके लिए नियमों में बदलाव भी कर दिया गया है। राज्य में सबसे छोटा नगर निगम चार लाख की जनसंख्या के लिए 20 सीटों का होगा। सबसे बड़ा नगर निगम 15 लाख से ज्यादा की आबादी और 45 सीटों वाला होगा।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : नितिन गडकरी ने हरियाणा को दिए कई तोहफे

फार्मूले के अनुसार चार लाख तक की जनसंख्या वाले नगर निगम में 20 सीटें (वार्ड) होंगे। चार लाख से अधिक और पांच लाख तक की जनसंख्या वाले नगर निगम में 22 सीटें, पांच लाख से अधिक तथा छह लाख तक की जनसंख्या वाले नगर निगम के लिए 24 सीटें तय की गई हैैं। छह लाख से अधिक तथा सात लाख तक की जनसंख्या वाले नगर निगम में 26 सीटें रहेंगी।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में उद्यमियों की मदद से होगा शिक्षा में शोध

इसी प्रकार, सात लाख से अधिक तथा आठ लाख तक की जनसंख्या वाले नगर निगम में 28 सीटें होंगी।
आठ लाख से अधिक तथा नौ लाख तक की जनसंख्या वाले नगर निगम में 30 सीटें, नौ लाख से अधिक और 10 लाख तक की जनसंख्या वाले नगर निगम में 32 सीटें, 10 लाख से अधिक तथा 12 लाख तक की जनसंख्या वाले नगर निगम में 35 सीटें तय की गई हैैं।

इसी तरह,12 लाख से अधिक तथा 15 लाख तक की जनसंख्या वाले नगर निगम में 40 सीटें होंगी, जबकि 15 लाख से अधिक की जनसंख्या वाले नगर निगम में 45 सीटें (वार्ड) बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.