Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग लड़की को ले गया जंगल, फिर खुद व दोस्त से करवाता रहा दुष्कर्म

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Thu, 14 Jul 2016 05:11 PM (IST)

    एक युवक युवती को जंगल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। युवक ने अपने दोस्त से भी दुष्कर्म करवाया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    वेब डेस्क, पंचकूला। अपने घर से बाजार निकली एक युवती को एक युवक जबरन जंगल में ले गया और रातभर दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद युवक ने अपने दोस्त से भी उसका दुष्कर्म करवाया। बताया जाता है कि लड़की नाबालिग है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि 29 जून को वह अपने घर से किसी काम से अभयपुर गई थी। शाम करीब 7 बजे घर लौटते वक्त अमरटैक्स चौक के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवक उसका पीछा करने लगे। उनमें से एक युवक ललित ने अचानक उसे पकड़ लिया। वह विरोध करने लगी, लेकिन उसने उसका मुंह बंद कर दिया और सेक्टर-19 स्थित रेलवे फाटक के पास के जंगल में ले गया। वहां उसने उससे दुष्कर्म किया। रातभर लड़का उससे दुष्कर्म करता रहा और इसके बाद सुबह वह रेलवे फाटक के पास रहने वाले दोस्त अमित के घर उसे छोड़ गया।

    पढ़ें : भाई ने सात साथियों के साथ मिलकर किया बहन से गैंपरेप

    लड़की के अनुसार अमित ने उससे कोई गलत हरकत नहीं, लेकिन अगले दिन 30 जून की रात को ललित के तीन दोस्त वहां आए। उनमें से एक युवक पहले तो उससे अश्लील हरकत करने लगा। उसने इसका विरोध किया तो उसने उसे जबरन पकड़ लिया और मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसने उससे दुष्कर्म किया। युवक अगली सुबह उसे रेलवे फाटक पर छोड़कर फरार हो गया। बहरहाल पुलिस ने दो आरोपियों ललित व अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में लड़की के बयान दर्ज करवाए। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

    पढ़ें : दरिंंदगी ने फिर किया शर्मसार, पांच साल की बच्ची से रेप कर झाड़ियों में फेंका

    comedy show banner
    comedy show banner