Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाट आंदोलन में संदिग्ध भूमिका पर झज्जर की डीसी अनीता यादव को हटाया

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2016 11:27 AM (IST)

    हरियाणा में अफसरों पर जाट आंदोलन की गाज गिरनी जारी है। अब, इसे लेकर झज्‍जर की डीसी अनीता यादव का तबादला किया गया है। इसके साथ ही राज्‍य में 26 अन्‍य अफसरों के तबादले किए गए हैं।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने जाट आरक्षण आंदोलन में संदिग्ध भूमिका की आरोपी झज्जर की डीसी अनीता यादव को हटा दिया है। पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह के नेतृत्व वाली कमेटी ने आंदोलन में डीसी की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। दूसरी ओर, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने डीसी के काम की सराहना की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र के डीसी राजनारायण कौशिक और महेंद्रगढ़ के डीसी संजीव वर्मा को भी हटा दिया है। झज्जर, कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ के डीसी समेत सरकार ने नौ आइएएस और 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैैं। इनमें कई अधिकारी ऐसे हैैं, जो नई नियुक्ति के आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे थे।

    पढ़ें : जाट आंदोलन में उपद्रव मचाने वालों को क्यों बचा रही है सरकार : हाई कोर्ट

    हरियाणा परिवहन विभाग के निदेशक रमेश चंद्र बिदान झज्जर के नए डीसी होंगे। कुरुक्षेत्र के डीसी राज नारायण कौशिक को महेंद्रगढ़ का नया डीसी बनाया गया है। करनाल नगर निगम की आयुक्त सुमेधा कटारिया को कुरुक्षेत्र का डीसी नियुक्त किया गया है।

    अधिकारी मौजूदा नई नियुक्ति

    1. सुरेश कुमार गोयल - महानिदेशक तकनीकी शिक्षा तथा सचिव लोकायुक्त - गृह-दो विभाग के सचिव, गुरुद्वारा चुनाव के संयुक्त आयुक्त तथा अक्षय ऊर्जा विभाग के निदेशक

    2. वजीर सिंह गोयत - विशेष सचिव, गृह-वन विभाग और प्रबंध निदेशक, भूमि सुधार विकास निगम - वर्तमान कार्यभार के अलावा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निदेशक व विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

    3. आशिमा बराड़ - विशेष सचिव, गृह-दो विभाग - वित्त विभाग का विशेष सचिव

    4. साकेत कुमार - निदेशक, आयुष - वर्तमान कार्यभार के अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक और विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

    5. संजीव वर्मा - जिला उपायुक्त, महेंद्रगढ़ (नारनौल) - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक और विशेष सचिव

    6. अनीता यादव - जिला उपायुक्त, झज्जर - राज्य परिवहन विभाग की निदेशक और विशेष सचिव

    7. राजनारायण कौशिक - जिला उपायुक्त, कुरुक्षेत्र - महेुद्रगढ़ (नारनौल) के जिला उपायुक्त

    8. अदित्या दहिया - जिला अतिरिक्त उपायुक्त, फरीदाबाद - करनाल नगर निगम के आयुक्त

    9. डा. प्रियंका सोनी - हुडा प्रशासक (फरीदाबाद) - अतिरिक्त उपायुक्त करनाल

    10. रमेश चन्द्र बिढ़ान - निदेशक, राज्य परिवहन - जिला उपायुक्त, झज्जर

    11. सुमेधा कटारिया - आयुक्त, करनाल नगर निगम - जिला उपायुक्त, कुरुक्षेत्र

    12. जयबीर सिंह आर्य - नियुक्ति के लिए प्रतीक्षारत - अतिरिक्त श्रम आयुक्त, गुडग़ांव

    13. गिरीश अरोड़ा - अतिरिक्त उपायुक्त, अंबाला - यमुनानगर नगर निगम के आयुक्त

    14. जितेंद्र कुमार-एक - एसडीएम, फरीदाबाद - वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार

    15. यशेंद्र सिंह - अतिरिक्त श्रम आयुक्त, गुडग़ांव - हुडा फरीदाबाद के प्रशासक

    16. धर्मवीर सिंह - अतिरिक्त उपायुक्त, करनाल - अतिरिक्त उपायुक्त, कुरुक्षेत्र

    17. राम कुमार सिंह - महेंद्रगढ़ के आरटीए सचिव - अतिरिक्त उपायुक्त, अंबाला

    18. जग निवास - एसडीएम, हथीन - एसडीएम, कोसली

    19. बीर सिंह कालीरामण - प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल पलवल - नगरनिगम, एनआइटी फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त

    20. आशिमा सांगवान - संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, एनआइटी फरीदाबाद - सिटी मजिस्ट्रेट पलवल और प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल

    21. मनीता मलिक - प्रतीक्षारत - एसडीएम, नारायणगढ़

    22. प्रदीप कुमार- प्रतीक्षारत - एसडीएम, झज्जर

    23. भारत भूषण गोगिया - सचिव आरटीए, अंबाला - नगर निगम आयुक्त, फरीदाबाद

    24. निर्मल नागर - एसडीएम कोसली - एसडीएम, गन्नौर

    25. सतीश कुमार सिंगला - महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ - आरटीए अंबाला के सचिव

    26. सतेंद्र सिवाच - एसडीएम झज्जर - एसडीएम हथीन

    पढ़ें : सुखबीर ने कहा- पंजाब में सिर्फ पंजाबी करेंगे राज, बाहरी नेताओं की नहीं गलेगी दाल