यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IAS की बेटी से छेड़छाड़ : ज्ञापन सौंपने जा रहीं इनेलो महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार
चंडीगढ़ में आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राजभवन में ज्ञापन सौंपने जा रही इनेलो नेत्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जेएनएन, चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला द्वारा आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ करने व कार का पीछा करने के मामले के मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जा रही इनेलो महिला विंग की नेत्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला नेत्रियों की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और उनके साथियों ने भी गिरफ्तारी दी।
बता दें, इनेलो महिला विंग छेड़छाड़ मामले को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जा रही थीं। उनका है कि पुलिस को इस मामले में निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उधर, आज इसी मामले में हिसार में पंचग्रामी पाबड़ा खाप की बैठक हुई। इसमें मांग की गई कि मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
