Move to Jagran APP

मूसलाधार बारिश से यमुनानगर में फिर बाढ़, कई शहर जलमग्‍न

हरियाणा में शनिवार सुबह से हो रही बारिश से कई शहर जलमग्‍न हाे गए हैं। यमुनानगर और जगाधरी मेंं एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 03:39 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 11:34 PM (IST)
मूसलाधार बारिश से यमुनानगर में फिर बाढ़, कई शहर जलमग्‍न

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। हरियाणा में शनिवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैैं। सबसे बुरा हाल यमुनानगर का है। यमुनानगर व जगाधरी में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात हैं। कुरुक्षेत्र, अंबाला सहित कई अन्य शहर भी जलमग्न हैं। पानी घरों में घुस गया आैर सड़कें भी डूब गईं। इससे यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मुख्य मार्ग पर भी कई-कई फीट पानी जमा है। पंजाब में भी शनिवार को खूब बारिश हुई। जालंधर, अमृतसर, कपूरथला आदि जिलों मे भी पानी भर जाने से लोगों काे परेशानी हो रही है।

loksabha election banner

यमुनानगर और जगाधरी में बारिश का पानी विभिन्न इलाकों मेें भर गया। कालाेनियों में पानी घरों में घुस गया। हाइवे सहित मुख्य मार्गों पर भी पानी भर गया। इससे शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कालोनियों में पानी भरने से गुस्साए लोगों ने कमानी चौक के निकट सहारनपुर नेशनल हाइवे जाम कर दिया। बाद में उनको समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया।

यमुनानगर में हाइवे पर पानी भर जाने से परेशान लोग।

पिछले दिनों भी बारिश से यमुनानगर व जगाधरी में बाढ़ आ गई थी। इससे तीन लोगों की मौत भी हो गई थी। शहर में कई दिनों तक पानी भरे रहने से लोगाें को काफी परेशानी हुई थी। शनिवार को भी बारिश के बाद ऐसी ही स्थिति पैदा हो गई। कई कालाेनियाें में घुटने से लेकर कमर तक पानी भरा हुआ है। दुकानोें में भी पानी भर जाने से कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

पढ़ें : AIF के लापता विमान में भिवानी की दीपिका श्योराण भी, परिजनों का बुरा हाल

कुरक्षेत्र में सड़कों पर भरा पानी।

कुरुक्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई। इससे शहर जलमग्न हो गया। मुख्य सड़कें भी पानी में डूब गईं। इससे यातायात भी काफी प्रभावित हुआ। कालोनियों में भी पानी भर गया है और घरों में पानी घुस गया है। इससे लोग परेशान हैं। अंबाला में भी झमाझम बारिश हुई और यहां भी कालाेनियों में पानी भर गया। कई क्षेत्रों में सड़कें भी जलमग्न हाे गईं।

पढ़ें : सड़क छाप मजनू की युवती ने की धुनाई तो बाेलने लगा- बहन जी माफ कर दो

अंबाला में बरसात शुरू होने के बाद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। करीब डेढ घंटे की बरसात ने अफसरों के पानी निकासी के दावों की पोल खोल दी। पानी के कारण कई पैसेंजर ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से नहीं चल पाई।

फोटो गैलरी : बारिश से हरियाणा के कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात, देखें तस्वीरें

सिरसा सहित प्रदेश के अन्य जगहों पर भी जमकर बारिश हुई। सिरसा में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया। रास्ते का पता न चलने के कारण डिंग मोड़ के पास एक कार धान के खेत में पलट गई। इससे कार सवार छह लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि कार में सवार लोगों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, इस कारण उनकी जान बच गई।

सिरसा में बारिश के कारण खेतों में दुर्घटनाग्रस्त कार।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.