विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब 12वीं तक गीता, कुरान, बाइबल और गुरुग्रंथ साहिब पढ़ेंगे होनहार

By Test1 Test1Edited By:
Published: Sun, 03 Jul 2016 04:11 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 03 Jul 2016 04:38 PM (GMT+05:30)

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से 12 तक नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसमेंं बच्चों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से 12 तक नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसकी शुरुआत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के आडिटोरियम में पांच जुलाई को एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में की जाएगी।

शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने दावा किया है कि सभी धर्मों में व्यक्ति निर्माण अहम रहा है। इसलिए नैतिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में गीता, कुरान, बाइबल और गुरुग्रंथ साहिब के अंशों को शामिल किया गया है।

पढ़ें : नकली दूध, नकली दवा के बाद अब नकली फूड सप्लीमेंट

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में शिक्षा और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हर कक्षा के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम होंगे।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इन पाठ्यक्रमोंं को हरियाणा सरकार ने सामाजिक संस्थाओं, शिक्षा के क्षेत्र से जुडे शिक्षाविदों तथा व्यक्ति निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों के जरिए तैयार किया गया है।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें