Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा सरकार व भाजपा को भी चढ़ा क्रिकेट का बुखार, कराएगी टी-20 चैंपियनशिप

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Thu, 13 Jul 2017 10:10 AM (IST)

    हरियाणा सरकार आैर भाजपा पर भी क्रिकेट का जुनून असर दिखा रहा है। राज्‍य का खेल विभाग और हरियाणा भाजपा 24 अगस्‍त से टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करेगी।

    हरियाणा सरकार व भाजपा को भी चढ़ा क्रिकेट का बुखार, कराएगी टी-20 चैंपियनशिप

    जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार और भाजपा को भी क्रिकेट का बुखार चढ़ गया है। हरियाणा भाजपा और खेल विभाग ने राज्‍य में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराने का एलान किया है। राज्‍य में अगले माह कई राज्यों की टीमें टी-20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी में खिताब के लिए भिड़ेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 अगस्त से पंचकूला में शुरू होंगे मुकाबले, 2 सितंबर तक चलेंगे

    खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग तथा भाजपा के खेल प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली चैैंपियनशिप 24 अगस्त से शुरू होगी और 2 सितंबर तक चलेगी। सभी खेल मुकाबले पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होंगे। विजेता टीम को 21 लाख और रनर अप टीम को 11 लाख रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: यमुना नदी उफान पर, हरियाणा आैर दिल्‍ली में बाढ़ का खतरा

    हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा और कालका की विधायक लतिका शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। टी-20 नेताआें ने कहा कि क्रिकेट के बढ़ते क्रेज के बीच प्रदेश के खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए यह अच्छा मौका होगा।

    पंचकूला में टी-20 क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण समरोह का नजारा।

    ट्रॉफी के अनावरण के बाद खेल मंत्री विज ने कहा कि खेलों के बढ़ावा देने के लिए सोनीपत के राई खेल स्कूल को स्पोट्र्स विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इसमें विभिन्न खेलों के पाठ्यक्रम तय किए जाएंगे, जिसका एक्ट बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चेतन शर्मा व कपिल देव समेत कई खिलाडिय़ों का प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष योगदान रहेगा।

    यह भी पढ़ें: युवक ने खाना बनाने के बहाने युवती को बुलाया, फिर दरवाजा बंद कर किया रेप

    अनिल विज ने माना कि खेल संघों के व्यवधान की वजह से खिलाडिय़ों को आगे बढऩे में दिक्कतें आ रही हैैं। ऐसे तमाम विवादित खेल संघों को भंग कर दिया जाना चाहिए। सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पहली बार एक-एक करोड़ रुपये की कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताओं को आयोजन किया है, जो हर साल होंगी। खेल प्रकोष्ठï के संयोजक चेतन शर्मा ने चैैंपियनशिप की जानकारी दी।