Move to Jagran APP

पंजाब सीमा में घुसने के आरोप में गिरफ्तार अभय चौटाला सहित 74 इनेलो नेता रिहा

एसवाइएल मामले में पंजाब सीमा में घुसने के आरोप में गिरफ्तार इनेलो नेता अभय चौटाला सहित 74 कार्यकर्ताओं को सोमवार सुबह जेल से रिहा कर दिया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 11:31 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 01:53 PM (IST)
पंजाब सीमा में घुसने के आरोप में गिरफ्तार अभय चौटाला सहित 74 इनेलो नेता रिहा

जेएनएन, पटियाला। एसवाइएल मामले में सेंट्रल जेल में बंद ईनेलो नेताओं को पुलिस ने चुपके से सुबह सवा नौ बजे रिहा कर दिया। इनेलो नेताओं को कल रात ही पुलिस की सिफ़lरिश पर राजपुरा के एसडीएम ने जमानत दे दी दी। इनेलो नेता शंभू बार्डर के रास्ते जाना चाहते थे, लेकिन हंगामे के डर से पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ के रास्ते जाने को कहा। चंडीगढ़ पहुंचकर अभय चौटाला ने कहा कि यह कांग्रेस व भाजपा की मिलीजुली राजनीति है। उन्होंने कहा कि एसवाइएल के मुद्दे पर वह पीछे नहीं हटेंगे।

loksabha election banner

बता दें, अभय चौटाला सहित 73 अन्य इनेलो नेताओं को एसवाइएल नहर खोदने के लिए पंजाब की सीमा में घुसने पर चार दिन पूर्व 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पुलिस ने शाम को ही जमानत दे दी थी, लेकिन बाद में राजपुरा के एसडीएम हरप्रीत सिंह सूदन के सामने पेश किया गया था। एसडीएम ने माहौल अशांत करने और सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने की आशंका के मद्देनजर धारा 107/151 के तहत जेल भेजा था।

उन्हें जेल में सामान्य कैदियों की तरह ही रखा गया।  यहां तक कि महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर जाकर मत्था टेकने की इच्छा जताने के बावजूद अभय चौटाला को सुरक्षा कारणों से मंदिर जाने से रोक दिया गया। हालांकि जेल प्रशासन ने उन्हें बैरक में ही पूजा सामग्री व प्रसाद जरूर उपलब्ध करवाया। सेंट्रल जेल के आसपास हरियाणा पुलिस की गाड़ी भी मौजूद रही।

इन नेताओं को किया गया था गिरफ्तार

1. अभय चौटाला, विधायक व अध्यक्ष इनेलो
2. जाकेर हुसैन, विधायक, गांव नूह जिला नूह
3. रामपाल माजरा, पूर्व विधायक कैथल
4. चरनजीत सिंह रोड़ी, सांसद, गांव रोड़ी जिला सिरसा
5. गोपी चंद गहलोथ, पूर्व डिप्टी स्पीकर, झाड़सा जिला गुडग़ांव
6. राजदीप फोगाट, विधायक चरखी दादरी
7. अरङ्क्षवदर सिंह बलयाला, विधायक, वासी बलयाला जिला फतेहाबाद
8. जसङ्क्षवदर सिंह, विधायक, वासी गुमथला जिला कुरुक्षेत्र
9. बलदेव वाल्मीकि, कुलवंत नगर कैलाथ जिला कैथल
10. रणबीर सिंह मोदेला, पूर्व विधायक वासी मोदेला जिला चरखी दादरी
11. मोहित साहरु, जिला भवानी
12. सुरेश बहणीवाल, वासी फफड़ाना जिला करनाल
13. बलवान सिंह दौलतपुरिया, वासी फतेहाबाद
14. आजाद मलिक, वासी पंचकूला
15. कुलवंत सिंह, वासी कोर्ट जिला भगवानी
16. राम पाल कुंडा, पूर्व विधायक वासी जींद
17. परङ्क्षमदर ढुल, विधायक वासी जींद
18. जसबीर राणा, वासी उपलाना जिला करनाल
19. राम कुमार, वासी एबला जिला कैथल
20. बलदेव सिंह, वासी भवानी
21. कृष्ण लाल, विधायक वासी जींद
22. जगमाल सिंह, वासी रोलो जिला अंबाला
23. मङ्क्षहदर सिंह चौहान, वासी पलवल
24. यशवीर सिंह, वासी गामा रुणा जिला सोनीपत
25. रामकुमार राणा, वासी बाता जिला कैथल
26. केहर सिंह रावत, पुत्र विधायक चेत राम वासी रतीन जिला पलवल
27. अजीत सिंह, वासी होडल जिला पलवल
28. जरनैल सिंह, वासी कटवाल जिला सोनीपत
29. डॉ राजपाल यादव, वासी रिवाड़ी
30. राजेश मोर, वासी बास बादशाहपुर जिला हिसार
31. कुलदीप मालक, गांव बिदला जिला सोनीपत
32. सतीश नादल, वासी राम गोपाल कॉलोनी रोहतक
33. जहद खान, वासी काशीपुर जिला यमुना नगर
34.  अशोक ग्रेवाल, पंचकूला
35. पदम दहिया, पूर्व विधायक वासी खाड़ा जिला सोनीपत
36. जसबीर सिंह, वासी सरुवाला जिला सिरसा
37. प्रदीप देसवाल, वासी खेड़ी जसोल जिला झज्जर
38. धर्मवीर पाडा, वासी पाड़ा जिला करनाल
39. जङ्क्षतदर राठी, वासी थापुरदा जिला रोहतक
40. पृथि सिंह, विधायक नरवाणा जिला जींद
41. मनोज शर्मा, वासी रणजीत नगर अंबाला
42. बलबीर सिंह, वासी मटोर जिला कैथल
43. सुरेश कुमार, वासी खहरी जिला कुरुक्षेत्र
44. अजीत सिंह, वासी गिला खेड़ा जिला फतेहाबाद
45. कुलदीप सिंह, वासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र
46. प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक वासी पंचकूला
47. सतपाल सिंह अरोड़ा, पंचकूला
48. अशोक अरोड़ा, प्रदेश प्रधान इनेलो, वासी सतरा कॉलोनी जिला कुरुक्षेत्र
49. दलमीरा राम सैणी, वासी बुढिय़ा जिला यमुना नगर
50. सीसपाल, वासी जदहेड़ी जिला अंबाला
51. नसीम अहमद, विधायक वासी फिरोजपुर जिरका जिला नूह
52. अनूप धानक, हिसार
53. रणबीर सिंह गंगूआ, विधायक वासी कैमरी बोर्ड जिला हिसार
54. वेदनारंग विधायक, वासी बरवाला जिला हिसार
55. तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक गांव कौल जिला कैथल
56. विनोद कंबोज, वासी दड़बी जिला सिरसा
57. अर्जुन सिंह चौटाला, चंडीगढ़
58. सुदेश बलोदा, वासी दौलतपुर फतेहाबाद
59. प्रदीप सिमार, वासी आदर्श नगर जिला कैथल
60. सरदीप टाडा, वासी कैथल
61. रङ्क्षजदर लतानी, वासी लतानी जिला हिसार
62. राम कुमार कश्यप, एमपी राज्यसभा कुरुक्षेत्र
63. मुनी बालू, गांव बालू हलका जिला कैथल
64. ओम प्रकाश वर्मा, विधायक वासी बरबा जिला भवानी
65. सुनील लाबा, वासी अलखपुरा जिला भवानी
66. राजपाल सैणी, एमसी टोहाणा वासी जिला फतेहाबाद
67. राङ्क्षजदर राणा, वासी मोली जिला पंचकूला
68. लाभ सिंह, वासी सहुवाला जिला सिरसा
69. अमरदीप सिंह, वासी ग्रीन पार्क जिला हिसार
70. रमचंद्र कंबोज, विधायक वासी रानिया जिला सिरसा
71. जगतार सिंह, सेक्टर 39 चंडीगढ़
72. मंगत सिंह संधू, गांव ङ्क्षपडल जिला कैथल
73. बूटा सिंह, पूर्व विधायक वासी सीवन जिला कैथल
74. सतबीर सिंह, वासी ज्योति नगर जिला कैथल

यह भी पढ़ें: Punjab election : चुनाव नतीजे के बाद एसवाइएल नहर बढ़ाएगी पार्टियों की मुश्किल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.