Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में बेटियां बचाती और पढ़ाती नजर आएंगी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड मानुषी

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Wed, 05 Jul 2017 10:18 AM (IST)

    फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की राज्य की अगली ब्रांड अंबेसडर हो सकती हैं।

    हरियाणा में बेटियां बचाती और पढ़ाती नजर आएंगी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड मानुषी

    जेएनएन, चंडीगढ़। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की अगली ब्रांड अंबेसडर हो सकती हैं। साथ ही वह प्रदेश में महिला कल्याण के लिए चल रहीं विभिन्न योजनाओं के साथ जुड़ी नजर आएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मानुषी की मुलाकात के बाद इसके संकेत मिले। वर्तमान में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड अंबेसडर हैं। चंडीगढ़ में सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छिल्लर को सम्मानित करते हुए उनके विश्व सुंदरी बनकर पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन करने की कामनाएं की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू होने के बाद हरियाणा में बेटियों के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है। महिलाओं के प्रति समाज की सोच बदली जिससे लिंगानुपात में तेजी से सुधार हुआ। उन्होंने छिल्लर की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि वह हरियाणा के लिए कुछ खास करेंगी।

    साथ ही जोर दिया कि मानुषी  फिलहाल नवंबर मेें होने वाली विश्व सुंदरी प्रतियोगिता पर फोकस करें। इस पर मानुषी ने कहा कि वह खिताब के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। 17 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने यह ताज पहना था। इसके बाद से कोई भारतीय युवती यह खिताब नहीं जीत सकी।

    मुख्यमंत्री ने मानुषी को उपहार में दिया ताज

    भले ही विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में अभी चार महीने बाकी हैं, लेकिन मानुषी छिल्लर के खिताब जीतने की उम्मीद लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें ताज भेंट किया है। सीएम ने मानुषी को मिस वल्र्ड के ताज का मॉडल देकर मानुषी को इसे वास्तविक रूप में जीतने का हौसला प्रदान किया।

    सीएम हाउस में फोटो खिंचवाने की होड़

    मिस इंडिया मानुषी छिल्लर जब अपनी माता डा. निर्मल और पिता डा. मित्रवसु छिल्लर के साथ सीएम हाउस पहुंची तो उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की होड़ लग गई। सीएम हाउस के अधिकारियों ने मानुषी के साथ फोटो खिंचवाए।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र नूंह में गूंजेंगे गीता के श्लोक