विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेप पर भाजपा नेत्री का विवादित बयान- हर कालखंड में होते रहे हैं दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 22 Jul 2016 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 11:52 AM (IST)

भाजपा नेत्री कुछ ही घंटों में दुष्कर्म पर दिए अपने बयान से पलट गई। पहले उन्होंने कहा कि रेप हर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वेब डेस्क, अंबाला। दुष्कर्म के मामलों पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी ने शुक्रवार को अंबाला में विवादित बयान देते हुए कहा कि जब से सृष्टि की रचना हुई है, हर काल खंड में दुष्कर्म होते रहे हैं। उनके बयान पर विवाद होना शुरू हुआ तो उन्हें अपनी भूल का अहसास हुआ। बाद में पंचकूला पहुंचते-पहुंचते वह बयान से पलट गई। बोलीं, उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने सफाई दी कि पिछले समय से उनका मतलब पिछली सरकारों से था।

दरअसल, उनसे अंबाला मे पूछा गया था कि बड़ी संख्या में महिलाओं से बड़ी संख्या में दुष्कर्म हो रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि हर कालखंड में दुष्कर्म होते रहे हैं। हालांकि संभलते हुए तुरंत यह बात भी कही कि भाजपा की मनोहर सरकार दुष्कर्म के हर मामले में कड़ाई से काम ले रही है और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। इसी तरह अंबाला में बैरागी ने बयान दिया था कि महिलाएं इस बार मजबूरी में बनी सरपंच बनी हैं। वह इससे भी पलट गईं। अब उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी मेहनत और काबिलियत से सरपंच बनी हैं।

पढ़ें : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा से फिर की आरोपियों ने दरिंदगी