Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 एसपी समेत 24 अधिकारी इधर से उधर

    By Test1 Test1Edited By:
    Updated: Mon, 04 Jul 2016 09:02 PM (IST)

    हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 7 जिलों के एसपी समेत 24 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 16 आईपीएस और 8 एचपीएस अधिकारियों समेत 24 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें पानीपत और कैथल के वे विवादित एसपी भी शामिल हैं, जिनकी जाट आरक्षण आंदोलन में भूमिका पर प्रकाश सिंह कमेटी सवाल खड़े कर चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश सरकार ने पानीपत व कैथल समेत सात जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के तबादला आदेश जारी किए हैैं। इनमें जींद, यमुनानगर, रोहतक, मेवात और पलवल जिलों के एसपी शामिल हैैं। सरकार ने डीजीपी के पद पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे तीन सीनियर आईपीएस अफसरों को नई नियुक्तियां प्रदान की हैैं।

    पढ़ें : नहीं बनी बात, आखिरकार दोफाड़ हुई कंडेला खाप

    स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के एडीजीपी डा. बीके सिन्हा को ज्यादा पॉवरफुल बनाते हुए इसी विभाग में विशेष महानिदेशक लगाया गया है। पानीपत के मौजूदा एसपी राहुल शर्मा को पलवल का एसपी बनाकर भेजा गया है, जबकि कैथल के एसपी सुमित कुमार को हटाकर सुमेर प्रताप सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है।

    जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सुमित झज्जर के एसपी थे। उन्हें कृष्ण मुरारी को हटाकर कैथल भेजा गया था। सुमित को कैथल से भी हटा दिया गया है। उन्हें अभी नई पोस्टिंग नहीं मिली है। गृह विभाग की ओर से जिन चार पुलिस अधीक्षकों से प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें राहुल शर्मा का नाम शामिल है।

    पढ़ें : हाई कोर्ट ने इस बार भी नहीं हटाई जाट आरक्षण से रोक

    अधिकारी - मौजूदा पद - नया पद

    1. के सेल्वराज - डीजी/एचपीएचसी पंचकूला - कमांडेंट जनरल, होमगार्ड एवं निदेशक नागरिक सुरक्षा

    2. डॉ. राजवंत पाल सिंह - निदेशक, वी एंड एस एचवीपीएनएल पंचकूला - डीजीपी ओएसडी रूलस पुलिस मुख्यालय

    3. डा. बीके सिन्हा - एडीजीपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो एवं भौंडसी परिसर - विशेष महानिदेशक/ स्टेट विजिलेंस ब्यूरो और महानिदेशक भौंडसी परिसर

    (डा. सिन्हा डीजीपी के पद पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे)

    4. केके सिंधु - निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी और एडीजीपी मधुबन परिसर - डीजी मधुबन परिसर

    (सिंधु डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए प्रतीक्षारत थे)

    5. केके शर्मा - एडीजीपी/प्रशासक - निदेशक वी एंड एस एचवीपीएनएल पंचकूला

    (शर्मा भी डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए प्रतीक्षारत थे)

    6. एएस चावला - आईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय - आईजीपी लॉ एंड आर्डर

    7. डा. सीएस राव - आईजी कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय पंचकूला - आईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय

    8. सौरभ सिंह - डीआईजी/एससीबी - डीआईजी सुरक्षा/सीआईडी

    9. राकेश आर्या - एसपी जींद - एसपी रोहतक

    10. मनीष चौधरी - प्रतीक्षारत - एसपी यमुनानगर

    11. शशांक आनंद - एसपी रोहतक - एसपी जींद

    12. राहुल शर्मा - एसपी पानीपत - एसपी पलवल

    13. दीपक गहलावत - एसपी मेवात - एसपी प्रशासन पुलिस मुख्यालय

    14. सुमेर प्रताप सिंह - एसपी यमुनानगर - एसपी कैथल

    15. कुलदीप सिंह - एसपी रेलवे - एसपी मेवात

    16. बलवान सिंह - डीसीपी पश्चिम गुडग़ांव - एसपी, एससीबी

    17. डीके भारद्वाज (एचपीएस) - प्रथम आईआरबी कमांडेंट - एडीशनल एसपी, सोनीपत

    18. राजेश दुग्गल - एससी पलवल - एसपी पानीपत

    19. सज्जन कुमार - एसपी सीआईडी - कमांडेंट प्रथम आईआरबी, भौंडसी

    20. विक्रम कपूर - डीसीपी क्राइम अंबाला - डीसीपी मुख्यालय गुडग़ांव

    21. धीरज कुमार - प्रतीक्षारत - एसपी/सीआईडी

    22. कमलदीप गोयल - एसपी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय - एसपी रेलवे

    23. सुमित कुमार - एसपी कैथल - - डीसीपी पश्चिम गुडग़ांव

    24. विनोद कुमार - एसपी होमगार्ड - एसपी पुलिस मुख्यालय

    राजीव रतन को आयुष निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

    हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा राष्टï्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक और खाद्य एवं औषध प्रशासन के आयुक्त राजीव रतन को साकेत कुमार की अवकाश अवधि के दौरान आयुष विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।