विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह की पत्नी सोनल ने भद्रकाली मंदिर में टेका माथा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 02:02 PM (IST)Updated: Thu, 03 Aug 2017 02:04 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने वीरवार को भद्रकाली मंदिर में माथा टेका। उनका यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शानदार स्वागत किया गया।

अमित शाह की पत्नी सोनल ने भद्रकाली मंदिर में टेका माथा
अमित शाह की पत्नी सोनल ने भद्रकाली मंदिर में टेका माथा

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पत्नी सोनल शाह वीरवार को भद्रकाली मंदिर पहुंची। यहां पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत किया। सोनल शाह ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर की परिक्रमा की। 

मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं सोनल शाह।

सोनल शाह ने प्राचीन शिव मंदिर स्थाणीश्वर महादेव मंदिर के दर्शन भी किए। इसके बाद वे ज्योतिसर स्थित गीता जन्म स्थली जाएंगी। सोनल ने अपने धार्मिक कार्यक्रम के बारे में मीडिया से कोई बात नहीं की। उन्होंने इतना जरूर कहा कि वे बस यहां धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आई हैं। सोनल सीधे रोहतक से कुरुक्षेत्र पहुंची थीं। इससे पहले 22 अक्टूबर 2016 को भी वे भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर चुकी हैं। उस समय वे हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा गुरुकुल में आयोजित आर्य सम्मेलन कार्यक्रम में अमित शाह के साथ आईं थीं।

शाह की पत्नी के स्वागत के लिए भाजपा नेता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर उनका स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। बता दें, अमित शाह तीन दिवसीय हरियाणा दौरे पर हैं। शाह आज रोहतक में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: संतों के अाशीर्वाद के संग अमित शाह ने शुरू किए दूसरे दिन के कार्यक्रम