विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिर्चपुर कांड के विरोध में दलित मंच ने निकाला रोष मार्च

By Edited By:
Published: Fri, 03 Feb 2017 01:49 AM (IST)

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हिसार के मिर्चपुर कांड के विरोध में दलित अधिकार मंच ने र

मिर्चपुर कांड के विरोध में दलित मंच ने निकाला रोष मार्च
मिर्चपुर कांड के विरोध में दलित मंच ने निकाला रोष मार्च

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

हिसार के मिर्चपुर कांड के विरोध में दलित अधिकार मंच ने रोष मार्च निकाला। सीटीयू नेता महावीर प्रसाद दहिया की अगुवाई में रोष मार्च बिरला मंदिर चौक से शुरू हुआ और मुख्य बाजार, सीकरी चौक, कच्चा घेर होता हुआ अंबेडकर चौक पर समाप्त हुआ। यहां पहुंचकर मंच के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी दलित सुरक्षित नहीं आए हैं। दबंग आए दिन दलितों पर अत्याचार कर रहे हैं और सरकार केवल दलितों को सुरक्षा का आश्वासन दे रही है। दलित समाज के प्रति आज भी समाज में दुर्भावना बरकरार है। सात साल पहले भी मिर्चपुर में दलितों पर हमला हुआ था और आज फिर दबंगों ने दलितों पर हमला किया है। इससे प्रशासन की नाकामी साफ दिखाई दे रही है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि गांव से पलायन करने वाले दलित परिवारों को प्रशासन द्वारा गांव से दूर भूमि देकर पुनर्वास सुनिश्चित करना चाहिए। नगरपालिका कर्मचारी नेता सुभाष ने कहा कि पलायन करने वाले परिवारों में एक-एक सदस्य को सरकार द्वारा नौकरी दी जानी चाहिए ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। कर्मचारी नेता सुरेश गुढ़ा ने दलितों पर हमला करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन में रामफल रंगा, फतेह ¨सह, राजेंद्र, मोहन लाल, बलवान, प्रकाशो, संतरो आदि मौजूद थे।