यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शहर में डेंगू से मौत, चार माह पहले ही हुई थी शादी
जागरण संवाददाता, कैथल: देवीगढ़ रोड ओम शांति नगर कैथल निवासी अवतार ¨सह (25) की डेंगू क

जागरण संवाददाता, कैथल: देवीगढ़ रोड ओम शांति नगर कैथल निवासी अवतार ¨सह (25) की डेंगू के कारण मौत हो गई। अवतार की 4 माह पहले ही शादी हुई थी और वह लैब तकनीशियन का काम करता था। अवतार के पिता हरभजन ¨सह ने बताया कि एक सप्ताह पहले अवतार को बुखार हुआ था। टेस्ट करने पर उसे डेंगू बताया गया। पहले उसको इलाज के लिए शहर के निजी शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी लगातार प्लेटलेट्स कम होती गई। यहां पर उसे करनाल से लाकर सैल भी चढ़ाए गए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं दिखा तो वे गत 10 अक्टूबर को उसे करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में लेकर गए। यहां उसे 6 हजार प्लेटलेट्स रहने पर सैल चढ़ाए गए, लेकिन उसकी ब्ली¨डग नहीं रूकी, जिस कारण अवतार की बुधवार सुबह करीब 4 बजे मौत हो गई। अवतार की मौत से घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अवतार की पत्?नी संदीप कौर एवं बूढ़ी मां ¨सदर कौर के आंसू नहीं रूक रहे हैं।
