विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजौंद की आशा बनी बेस्ट मदर

By Edited By:
Published: Wed, 26 Nov 2014 06:34 PM (GMT+05:30)

संवाद सहयोगी, राजौंद : खंड बाल विकास एवं महिला विकास विभाग कार्यालय में सबला दिवस के उपलक्ष्य में बे

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, राजौंद : खंड बाल विकास एवं महिला विकास विभाग कार्यालय में सबला दिवस के उपलक्ष्य में बेस्ट मदर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सविता चौहान, खंड महिला बाल विकास अधिकारी रेणु पसरीचा व बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी पूंडरी चंद्रकाता ने कार्यक्रम के तहत किशोरियों को विभिन्न क्षेत्रों से संबधित जानकारी दी।

सविता चौहान ने अपने संबोधन में बताया की किशोरिया देश के संविधान और मौलिक अधिकारों के अलावा लिंग और सैक्स से जुड़े अपराध के बारे में जागरूक होकर ऐसी समस्या के निराकरण के लिए अपना योगदान दे सकती है। प्रशिक्षण के तहत कार्य स्थल पर महिलाओं का शोषण व बलात्कार से पीड़ित लड़कियों के लिए चलाई जा रही योजना, घरेलू हिसा अधिनियम 2005, बाल विवाह, दहेज प्रथा, सैक्स सलेक्टिव तकनीक के अलावा पी सी पीएनडीटी एक्ट के बारे में किशोरियों को संपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा किशोरियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं बारे जानकारी दी।

इस दौरान लड़कियो द्वारा सास्कृतिक व देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बेस्ट मदर प्रतियोगिता में आशा राजौंद प्रथम, सुमन कसान द्वितीय व रेखा सेरधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बेस्ट मदर को 1000 रुपये द्वितीय आने वाली को 750 व तृतीय आने वाली को 500 रुपये देकर सम्मानित किया। इस दौरान महिला सुपरवाइजर पूजा, पिंकी, सावित्री, सोना उपस्थित थी।