यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से छात्र की मौत!
संवाद सूत्र, जुलाना : डेंगू से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी का क

संवाद सूत्र, जुलाना : डेंगू से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि छात्र की मौत डेंगू से हुई है या नहीं।
शादीपुर निवासी 18 वर्षीय संयम 12वीं कक्षा का विद्यार्थी था, जो लाखनमाजरा के स्कूल में पढ़ता था। करीब 10 दिन पहले बुखार की चपेट में आ गया। उसे जींद के एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने हिसार रेफर कर दिया। हिसार के अस्पताल में भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और मंगलवार देर सायं उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि हिसार में रिपोर्ट में संयम को डेंगू बताया गया था। बुधवार को संयम का अंतिम संस्कार उनके गांव शादीपुर में किया गया। संयम की मौत से शादीपुर व जुलाना में मातम छा गया।
--------------------------
शादीपुर में एक युवक की मौत हुई है। इसके बारे में पता चला है। उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में इस युवक को नहीं लाया गया था। प्राईवेट अस्पताल में ही उसका उपचार चल रहा था। मामले की जांच की जाएगी कि युवक के डेंगू था या नहीं। जांच के कारण बाद पता चलेगा की मौत कैसे हुई है। विभाग जांच में जुटा हुआ है।
-डा. नरेश वर्मा, एसएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जुलाना
