हुड्डा के गढ़ में 27 बैठकें करेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में तीन दिन के प्रवास के दौरान कुल 27 बैठकें लेंगे।
जेएनएन, जींद। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को फाइनल टच दे दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में तीन दिन के प्रवास के दौरान शाह कुल 27 बैठकें लेंगे। इसके अलावा बैठक में मनोहर सरकार के एक हजार दिन की उपलब्धियों पर मुहर लगाई गई।
पारदर्शी और बिना भेदभाव मेरिट के आधार पर नौकरियां देने, भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति, पीडीएस सिस्टम ऑनलाइन कर राशन वितरण में भ्रष्टाचार खत्म करने, आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनाकर दलाली प्रथा समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई और प्रस्ताव पारित किया गया।
सफीदों रोड स्थित एक होटल में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की अध्यक्षता में हुई मीङ्क्षटग में मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रो. गणेशीलाल, केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट सहित कैबिनेट के ज्यादातर मंत्रियों, विधायकों व कार्यसमिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सबसे पहले मनोहर सरकार के कामकाज पर चर्चा शुरू हुई। बराला ने कहा कि सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक, सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और कर्मचारियों का विश्वास जीता है।
सीएम विंडो पर 2.63 लाख शिकायतों का निपटान किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम आए हैं। भ्रष्टाचार के जीरो टोलरेंस पर चलते हुए 281 नई जांच शुरू की हैं। इनमें पंचकूला औद्योगिक प्लााट आवंटन घोटाला, पंचकूला शामलात जमीन घोटाला, पिलर बॉक्स घोटाला, अंबाला का मनरेगा घोटाला आदि शामिल हैं। प्रदेश के 134 ई-दिशा केंद्रों व 3616 कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से 23 विभागों की 180 सेवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। एचपीएससी और एचएसएससी ने 13,192 नौकरियां योग्यता के आधार पर दी हैं, जिससे जनता में भरोसा बढ़ा है। पुलिस की पांच हजार भर्तियों में राजनैतिक हस्तक्षेप पूरी तरह मिट गया है। इन सब कार्यों को पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जाएंगे।
उपलब्धियों की समीक्षा भी करेंगे शाह
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन वीरवार को पहले और दूसरे सत्र में शाह के दौरे पर लंबी चर्चा हुई। पार्टी प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि अगले महीने 2, 3, 4 अगस्त को रोहतक आ रहे शाह कुल 27 बैठकें करेंगे। इस दौरान वे पार्टी के सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों और प्रेस से रूबरू होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की बैठकें भी लेंगे और प्रदेश सरकार की वर्तमान उपलब्धियों की समीक्षा भी करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।