विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित के घर में लगाई आग

By Edited By:
Published: Fri, 25 Oct 2013 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2013 01:04 AM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, नरवाना : धरोदी गाव में मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने एक दलित के घर में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पूर्ण सिंह पुलिस बल के साथ गाव में पहुंचे व घटना स्थल की जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार विनोद पुत्र गजा का घर बेलरखा रोड पर है। इस पर लंबे समय से विवाद है। इस विवाद को लेकर मंगलवार को एसडीएम से भी मिले थे। विनोद ने बताया कि विवाद के चलते वह रात को अपने पड़ोसी के यहा सोए हुए थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सुबह अपने घर को संभाला तो हमारे घर का दरवाजा टूटा मिला व घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इसकी सूचना उन्होंने सदर थाना में दी। आस पास लोगों ने बताया कि आग रात को लगभग 11 या 12 बजे लगाई गई। ग्रामीणों ने डीएसपी से गुहार लगाई कि जिस किसी ने भी यह अपराध किया है। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करके रिमाड पर लिया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार घटना न हो और गाव में शाति को माहौल बना रहे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जाच शुरू कर दी है।

--------------------------

एसपी व डीसी को दी शिकायत

फोटो नंबर--18--

जागरण संवाद केंद्र, जींद :

धरौदी गांव के कुछ दलित परिवारों ने पंचायती जमीन पर बने उनके मकान में आग लगाने की शिकायत उपायुक्त राजीव रतन और एसपी बलवान राणा को दी है। दलित परिवारों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने एक मकान में आग लगा दी। इससे मकान में रखा सामान जल कर राख हो गया। डीसी तथा एसपी ने दलित परिवारों को आश्वासन दिया कि नुकसान की भरपाई की जाएगी तथा आरोपी लोगो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिस पर दलित परिवार वापस गाव लौट गए। गाव धरौदी निवासी दलित गजे सिंह, नरेश, तरसेम, सूरजभान सहित कुछ लोगों ने डीसी तथा एसपी को दी शिकायत में बताया कि गजे सिंह के बेटे विनोद ने पंचायती जमीन पर मकान बनाया हुआ है, जिसको लेकर गतिरोध चला आ रहा है। बीती रात कुछ लोगों ने उस मकान में आग लगा दी। इसमें मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गाव के ही चार लोगों ने उन्हे धमकी दी थी। उन्होंने माग की कि आग लगाने वाले लोगों की पहचान की जाए व धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जले हुए सामान का मुआवजा दिलवाया जाए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर