विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

27 को दिल्ली में मनाया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी रणबीर सिंह का जन्मशती समारोह

By Edited By:
Published: Tue, 25 Nov 2014 12:47 AM (IST)

जागरण संवाददाता, झज्जर : स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह का जन्म शताब्दी समारोह दिल्ली स्थित विज्

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, झज्जर : स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह का जन्म शताब्दी समारोह दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 27 नवंबर को मनाया जाएगा। समारोह का आयोजन अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे।

रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहा जारी एक ब्यान में कहा कि चौधरी रणबीर सिंह ने अपनी जवानी के शानदार दिन स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश की आठ जेलों में बिताये। इनमें से 4 जेलें आज भारत में तथा 4 पाकिस्तान में हैं। देश आजाद होने के बाद वे भारत की संविधान निर्मात्री सभा यानि संविधान सभा के सदस्य बने। इस सभा के वे सबसे युवा सदस्य थे। उनका जन्म 26 नवम्बर 1914 को हुआ था, यह भी संयोग ही है कि संविधान दिवस भी 26 नवम्बर को ही मनाया जाता है। 1 फरवरी, 2009 को जब उन्होंने अंतिम सास ली तो उस समय तक वे संविधान सभा के अकेले जीवित सदस्य थे। अर्थात् उनके स्वर्गवास के साथ ही संविधान सभा का अंतिम सदस्य संसार से विदाई ले गया।

उन्होंने बताया कि चौधरी रणबीर सिंह को यह गौरव प्राप्त है कि वे विश्व के प्रजातात्रिक इतिहास में ऐसे अकेले व्यक्ति हैं जो अपने जीवन में सात विभिन्न सदनों के सदस्य रहे हैं। वे कास्टिट्यूएंट असेम्बली, कास्टिट्यूएंट लेजिसलेटिव असेम्बली, प्रोविजनल पार्लियामेंट, लोकसभा, राज्यसभा, पंजाब विधानसभा तथा हरियाणा विधानसभा के सदस्य रहे। उनका यह अद्भुत रिकार्ड लिम्का बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में सम्मान के साथ दर्ज है।

वहीं स्वतंत्रता सेनानी संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह का आयोजन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया जा रहा है। इसलिये इसमें विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस समारोह में देश भर के स्वतंत्रता सेनानी हिस्सा लेंगे।