विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई अंबेडकर पुण्यतिथि

By Edited By:
Published: Fri, 06 Dec 2013 06:06 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2013 06:07 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, झज्जर :

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एससी सैल प्रभारी धर्मपाल एडवोकेट की अध्यक्षता में अंबेडकर चौक पर पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि हमें डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के कमजोर वर्गो के उत्थान के लिए काम करना चाहिए। पुष्प अर्पित करने वालों में प्रदेश सचिव राजरानी, उपाध्यक्ष महेंद्र कौर, रीना खन्ना, सज्जन गुर्जर, सुनिता चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग शामिल रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर