विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के साथ जेठ व देवर करते रहे महिला से दुष्कर्म, ससुराली बोले- चुप रहो

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 21 Jul 2017 03:30 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 08:05 PM (IST)

एक विवाहिता से उसके पति के साथ-साथ जेठ व देवर भी दुष्कर्म करते रहे। जब महिला ने ससुरालियों को इसकी जानकारी दी तो वे उसे तंग करने लगे।

पति के साथ जेठ व देवर करते रहे महिला से दुष्कर्म, ससुराली बोले- चुप रहो
पति के साथ जेठ व देवर करते रहे महिला से दुष्कर्म, ससुराली बोले- चुप रहो

जेएनएन, हिसार। एक विवाहिता से उसका पति, जेठ व देवर दुष्कर्म करते रहे। महिला ने अन्य ससुराल वालों को यह बात बताई तो उन्होंने उसे चुप रहने को कहा। तंग आकर महिला एक साल मायके भी रही, लेकिन ससुराली फिर उसे ले गए और हवस का शिकार बनाते रहे। महिला ने इस संबंध में चरखी दादरी के बाढड़ा थाने में जीरो एफआइआर दर्ज कराई थी। हिसार में विवाहिता का ससुराल होने के कारण एफआइआर को सदर थाना में ट्रांसफर कर दिया गया है। सदर थाना पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज करवाए हैं।

मूलतः राजस्थान की रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिता के मुताबिक उसकी शादी 13 वर्ष पूर्व 31 अप्रैल 2007 को स्याहड़वा निवासी युवक से हुई थी। शादी में उसकी रजामंदी नहीं थी, मगर परिवार के दबाव में आकर वह विरोध नहीं जता पाई। हालांकि उसका मुकलावा एक साल बाद 14 साल की उम्र में हुआ था। उसकी बहन की शादी भी उसी के देवर के साथ हुई थी।

आरोप है कि शादी के एक साल बाद उसने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद उसे ससुरालियों ने परेशान करना शुरू कर दिया, जिसमें उसकी बहन और सास ने पूरा सहयोग किया था। पति के अलावा जेठ और देवर ने दुष्कर्म किया। उसे व बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करवा दिया जाता था। पंचायतें भी हुई। एक साल तक वह अपने मायके में रही, मगर आरोपी परेशान न करने की बात कह समझौता करके लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें: रात को घूम रही लड़की को अगवा कर ले गए युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म

कुछ समय बाद फिर परेशान करने लगे। तंग आकर उसने रेलवे लाइन पर जाकर गाड़ी के नीचे कटने की कोशिश की। तब उसे बचा लिया गया था। 27 जून 2016 को उसके साथ फिर से दुष्कर्म का प्रयास हुआ। विरोध किया तो कमरे में बंधक बना दिया।

यह भी पढ़ें: शादी का वादा कर साली से जीजा व उसका भाई बनाता रहा संबंध

आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी कत्ल की योजना बनाई थी, जिसे सुन लिया था। किसी तरह वहां से भागकर अपने रिश्तेदार के घर कारीरूपा में आकर रहने लगी। इसके बाद भी आरोपी ससुरालियों ने परेशान करना नहीं छोड़ा। इसलिए बाढड़ा थाना में केस दर्ज करवाया था। पर, घटना स्थल स्याहड़वा होने के कारण केस हिसार ट्रांसफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: फेसबुक फ्रेंड के साथ घूम रही थी महिला, रिश्तेदार ने अगवा कर होटल में किया दुष्कर्म