यात्रियों से संवाद कर जानीं उनकी समस्याएं
जागरण संवाददाता, हिसार : रेलवे के हमसफर अभियान के तहत तीसरे दिन शनिवार को सेवा दिवस मनाया गया। इस मौ
जागरण संवाददाता, हिसार : रेलवे के हमसफर अभियान के तहत तीसरे दिन शनिवार को सेवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर यात्रियों के साथ बातचीत कर उनके रेल यात्रा के अनुभवों को साझा कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
गौरतलब है यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए संपूर्ण भारतीय रेलवे पर 26 मई से 01 जून तक 'रेल हमसफर' सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सतर्कता दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें रेलवे के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा रेलगाड़ियों की समय पालनता की मॉनिटरिंग तथा समीक्षा की जाएगी। इसके अतिरिक्त टिकट चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक किया जायेगा।
बॉक्स
रेल हमसफर सप्ताह के दौरान सेवा दिवस पर रेलवे अधिकारियों ने रेल यात्रियों के साथ बातचीत की। उनके रेल अनुभवों की जानकारी हासिल की। उनकी समस्यों के बारे में जाना तथा उनके विचार भी जाने कि रेलवे अपने यात्रियों को और अधिक बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकता है।
-निहाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक।