विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मधेशी नेता की हो सकती है सर्जरी

By Edited By:
Published: Mon, 04 Jan 2016 06:29 PM (IST)

जासं, गुड़गांव : नेपाल में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए आंदोलन चलाने वाले नेपाल सद्भावना पार्टी

News Article Hero Image

जासं, गुड़गांव : नेपाल में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए आंदोलन चलाने वाले नेपाल सद्भावना पार्टी के मुखिया राजेंद्र महतो की पीठ पर लगी चोट गंभीर है। उसे ठीक करने के लिए फिजियोथेरेपी चल रही है। इसके बाद हालत नहीं सुधरी तो फिर सर्जरी करनी पड़ सकती है। नेपाल में चल रहे मधेशी आंदोलन से जुड़े 57 वर्षीय महतो पुलिस कार्रवाई में चोटिल हो गए थे। उनका इलाज नेपाल में चल रहा था। कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें शुक्रवार देर रात गुड़गांव लाकर मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनका इलाज हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर अशोक राज गोपाल व न्यूरो विशेषज्ञ डाक्टर विपिन गुप्ता की देखरेख में चल रहा है।