विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 12 Jun 2014 07:54 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गुड़गांव: मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। यहां डायरिया के कारण एक बच्चे की मौत हो गयी। मानेसर निवासी 12 वर्षीय मुहम्मद हासिम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए उसे सामान्य अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुचने के दौरान हासिम रास्ते में ही वह दम तोड़ चुका था। परिजनों ने अपनी उम्मीद नहीं छोड़ी। उसे सामान्य अस्पताल की आपातकालीन सेवा में लेकर आए। जहा डाक्टरों द्वारा मो. हासिम की जाच की। जांच रिपोर्ट में उसके डायरिया होने की पुष्टि की गयी।

डाक्टरों ने बताया कि हासिम के शरीर में पानी की मात्रा बहुत कम थी और इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। उल्टी-दस्त होने के कारण संक्रमण फैल गया।