विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजाद नगर में डेंगू से व्यक्ति की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की पुष्टि

By JagranEdited By:
Published: Mon, 23 Oct 2017 03:01 AM (GMT+05:30)

संवाद सूत्र, टोहाना: पिछले कुछ दिनों से बुखार व डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यही

आजाद नगर में डेंगू से व्यक्ति की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की पुष्टि
आजाद नगर में डेंगू से व्यक्ति की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की पुष्टि

संवाद सूत्र, टोहाना: पिछले कुछ दिनों से बुखार व डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहीं कारण है कि टोहाना में पिछले दो दिनों में दो लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग मान रहा है कि दोनों लोगों की मौत डेंगू से नहीं हुई है। वहीं परिजन मौत होने का कारण डेंगू का ही बता रहे है।

आजाद नगर के एक व्यक्ति की बुखार के चलते हिसार में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जहां इसे डेंगू से मौत होना बताया है वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टी नहीं की है।

बताया जाता है कि आजाद नगर निवासी 65 वर्षीय अमर चंद गर्ग पिछले पांच दिनों पूर्व बुखार से पीड़ित होने पर एक संस्था के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां तीन दिन बाद प्लेटलैटस की संख्या पंद्रह हजार रहने पर परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार जारी रहा। शनिवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसे परिजन टोहाना ले आए और उसका अंतिम संस्कार किया। मृतक के परिजनों ने अमर चंद गर्ग की मौत डेंगू बुखार के कारण होना बताया। जबकि नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सागु का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मृतक के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहीं उन्होंने उक्त क्षेत्र का सेामवार को सर्वे करवाने की भी बात कही।

--डॉ. सागु ने बताया कि वह रविवार को भाटिया नगर में मृतक मिलन भाटिया के परिजनों से भी मिले थे तथा जहां उसका आखिरी बार उपचार किया जा रहा था वहां की फाईले भी जांच की जिसमें मिलन भाटिया को पीलिया के कारण लीवर तथा हृदय सम्बंधी परेशानी आने की बात सामने आई है वहीं फिर भी मृतक का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में अन्य कोई भी बुखार से पीड़ित नहीं है जबकि उक्त गली मोहल्ले में सर्वे टीम अपना काम करेगी।