विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भटिया नगर में डेंगू आशंकित मरीज की उपचार के दौरान मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 22 Oct 2017 03:01 AM (IST)

संवाद सूत्र, टोहाना: भाटिया नगर के एक युवक की एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो

भटिया नगर में डेंगू आशंकित मरीज की उपचार के दौरान मौत
भटिया नगर में डेंगू आशंकित मरीज की उपचार के दौरान मौत

संवाद सूत्र, टोहाना: भाटिया नगर के एक युवक की एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि 28 वर्षीय मिलन भाटिया जोकि एक राईस शैलर में नौकरी करता था। एक सप्ताह पूर्व उसे बुखार होने पर तीन दिन नागरिक अस्पताल व तीन दिन एक निजी अस्पताल में उपचार के लए रखा गया था। मिलन भाटिया को बुखार होने के बाद डेंगू की आशंका होने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान उसका पीलिया का भी उपचार जारी था।

शुक्रवार सायं अचानक मौत होने पर भाटिया नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मिलन भाटिया एक शैलर में नौकरी करता था। जबकि उसके परिवार में विधवा मां, पत्नी व एक लगभग पौने दो साल का बच्चा है।

--नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. सतीश गर्ग ने बताया कि उनके पास मिलन भाटिया से संबंधित कोई सूचना नहीं कि उन्हें डेंगू का रोग था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके घर से पानी में डेंगू के लारवे मिले थे। टीम ने उन्हें नष्ट कर नोटिस भी दिया था। उन्होंने बताया कि इस सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भाटिया नगर में दोबारा सर्वे शुरू कर दिया गया है। उन्होंने मिलन भाटिया की डेंगू रोग के चलते हुई मौत की पुष्टि नहीं की और कहा कि अभी तक इस सीजन में डेंगू से टोहाना में कोई मौत नहीं हुई है।