यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से रोटेरियन कपिल चंदेल की बेटी की मौत
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू न

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू ने 11 साल की मासूम बच्ची की जान ले ली है। शहर के अनाजमंडी के व्यापारी एवं रोटेरियन कपिल चंदेल की बेटी मानवी का मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा था। यहां पर शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मानवी को कुछ दिन पहले बुखार चढ़ा था। जिसका शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। डाक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की थी। लेकिन यहां पर कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद परिजन हिसार ले गए। यहां पर भी कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
--जिले में अब तक हो चुकी है 12 मौतें
जिले में डेंगू की आशंका के चलते 12 मौतें हो चुकी हैं। जिसमें से टोहाना में ही सात मौत हुई हैं। फतेहाबाद में भी अभी तक तीन मौत हो चुकी है। रतिया व समैन में डेंगू की आशंका के चलते मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक डेंगू के कारण हुई मौत की पुष्टि नहीं की है।
--जिले में डेंगू के ढाई सौ के करीब पहुंचे मरीज
जिले में इस बार डेंगू ने कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। जिले में अब तक ढाई सौ के करीब मरीज में डेंगू की पुष्टि हो गई है। शुक्रवार तक आंकड़ा 233 था। सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में एलाइजा किट खत्म हो गई थी। जिसका हाल ही में स्टॉक पहुंचा है, लेकिन मरीजों को यहां पर परेशानी यह आ रही है कि रिपोर्ट चार से पांच दिनों बाद मिलती है। कर्मचारियों का कहना है कि एलाइजा किट में कम सेंपल नहीं लगा सकते हैं। ऐसे में किट खराब हो जाती है।
--नप ने मशीन खरीदी नहीं, कहर के बाद स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची मशीन
जिले में मुद्दा बना हुआ है कि नप, नपा व पंचायतें फो¨गग नहीं करवा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फो¨गग करवाने का काम नगर परिषद, नगर पालिका व पंचायतों का है। इसमें स्वास्थ्य विभाग मदद कर सकता है। फतेहाबाद में नप फो¨गग के लिए मशीन खरीदने को तैयार नहीं है। यहां पर नप ने भूना व गिलाखेड़ा से मशीन मंगवाई लेकिन वह बीच में ही जवाब दे दी। जिले में डेंगू का कहर बढ़ने के बाद शुक्रवार को एक फो¨गग मशीन पहुंची है। उप सिविल सर्जन डॉ.हनुमान का कहना है कि मशीन पहुंच चुकी है और इससे पहले शहर में फो¨गग करवाई जाएगी। इसके बाद जहां जरूरत होगी वहां पर फो¨गग होगी।
